Bihar

बिहार के इस स्कूल में रोज निकल रहे दर्जनों सांप, छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल, स्कूल बंद करने का निर्देश

बिहार के कटिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पिछले तीन दिनों से एक सरकारी स्कूल से जहरीले सांपों का निकलना जा रही है. शिक्षकों द्वारा सापों का रेस्क्यू किया जा रहा है, अब तक तीन दर्जन से ज्यादा सांप निकल चुके हैं. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ शिक्षक भी भयभीत हैं.

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते हर जगह पानी भर गया है. जिसके चलते सांप अपने बिलों से निकलकर बाहर सुरक्षित स्थानों पर आ रहे हैं. गुरुवार से अब तक लगभग 36 सांपो मिल चुके हैं. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

स्कूल से निकलने तीन दर्जन से ज्यादा सांप

बताया जा रहा है कि मनोहरी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास बांस की झाड़ियां है और जंगल भी नजदीक है. जिसके चलते सांप आसानी से स्कूल में घुस रहे हैं. सभी पकड़े गए सांप कोबरा के बच्चे हैं. घटना की सूचना स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों को दे दी गई, जिसके बाद स्कूल बंद करने का भी निर्देश दिए गए. पूरे स्कूल को सेनेटाइज किया जा रहा है. ताकि सांप विद्यालय के अंदर प्रवेश न कर सके.

स्कूल के शिक्षक ने किया सांपों का रेस्क्यू

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के चारों ओर पानी और बांस की झाड़ी होने के कारण सांप विद्यालय में प्रवेश कर जाते हैं. इससे विद्यालय में कभी भी बड़ी अनहोनी होने की आशंका है. वहीं, जिले में लगातार बारिश से कई विद्यालयों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : संयुक्त छात्र मोर्चा ने शैक्षणिक संस्थानों में UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग की

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित एक निजी संस्थान पर छात्र - युवा संगठन की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : घर में लगी थी आग लेकिन बकरियों को बचाने अंदर चली गई बुजुर्ग महिला, झुलसकर हुई मौ’त

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड-5 में…

3 घंटे ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मियों ने थामी समस्तीपुर रेलवे संचालन की बागडोर

समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण…

3 घंटे ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी’ के प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के किड्स एंड मॉम्स डांस एकेडमी…

5 घंटे ago

सोशल मीडिया पर रोते हुए मदद की गुहार के बाद समाजसेवी राजू सहनी ने अग्निपीड़ित परिवारों की मदद की

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी समाजसेवी और गरीबों…

12 घंटे ago