Politics

रुपौली रिजल्ट: मतगणना में निर्दलीय शंकर आगे निकले, जेडीयू के कलाधर पिछड़े, बीमा तीसरे पर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सातवें राउंड के बाद सीन बदल गया है। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह जेडीयू के कलाधर मंडल को 1036 वोटों से पीछे कर दिया है। बीमा भारती लगातार तीसरे स्थान पर चल रही हैं। पूर्णिया कॉलेज में मतगणना जारी है। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। सातवें चरण की मतगणना के बाद शंकर सिंह को 37137 मत मिले हैं उन्होंने तेजी से रिकवर किया है। जेडीयू के कलाधर मंडल को 361019 वोट मिले हैं। बीमा भारती 20253 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बीमा भारती को रुपौली में लोकसभा चुनाव में मात्र 10968 वोट मिले थे। कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 12 राउंड में वोटों की गिनती हो रही है।

रुपौली की सीट एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए नाक की लड़ाई बन चुकी है। कलाधर मंडल की जीत के लिए सीएम नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई बड़े नेताओं ने पसीना बहाया था। उधर तेजस्वी यादव ने भी इस सीट पर कब्जे के लिए काफी मेहनत किया था। लोकसभा चुनाव में बीमा भारती के प्रतिद्वंदी रहे पप्पू यादव ने भी बीमा भारती को सपोर्ट किया। फिर भी वह लगातार तीसरे स्थान पर चल रही हैं। शंकर सिंह नें रुपौली के मुकाबले को रोचक बना दिया है। वह 2020 के चुनाव में एलजेपी से लड़े थे।

रुपौली में उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। रुपौली में विभिन्न बूथों पर 52.75 फीसदी मतदान हुआ। अब शनिवार को सभी प्रत्याशियों के लिए फैसले की घड़ी है। बीमा भारती और कलाधर मंडल वोटिंग के बाद अपने समर्थकों के साथ हार-जीत का विश्लेषण करते नजर आए। सूत्रों के मुताबिक निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह भी इस बार मुकाबले में रह सकते हैं। वे मतदान के बाद भी क्षेत्र में जाकर जनता से मिल रहे हैं।

रुपौली विधानसभा में उपचुनाव के बाद पूर्णिया कॉलेज में बने वज्रगृह में ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। यहीं पर शनिवार को मतगणना होगी। पुलिस के मुताबिक कॉलेज की सुरक्षा कड़ी की गई है। अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही दंगा निरोधक दस्ते की टीमें भी लगाई गई हैं। मतगणना केंद्र की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले रुपौली से जेडीयू की विधायक रहीं बीमा भारती ने पाला बदल दिया और आरजेडी में शामिल हो गई थीं। बीमा भारती ने बाद में आरजेडी के टिकट पर पूर्णिया लोकसभा से चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा। उनके पाला बदलने से खाली हुई रुपौली सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इसमें आरजेडी ने फिर से बीमा भारती को ही उम्मीदवार बनाया। वहीं, जेडीयू ने 2020 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़े कलाधर मंडल को प्रत्याशी बनाया। लोजपा में रहे बाहुबली शंकर सिंह ने भी निर्दलीय ठोक दी तो उपचुनाव की जंग रोचक बन गई। शंकर सिंह की बीमा भारती के पति अवधेश मंडल से लंबी अदावत रही। वे राजपूत समाज से आते हैं, तो प्रमुख पार्टियों के वोटों में सेंधमारी कर सकते हैं।

एनडीए के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एवं जीतनराम मांझी तक कलाधर मंडल के लिए प्रचार करने पहुंचे। वहीं, महागठबंधन की ओर से प्रचार का कुछ खास जोर नहीं दिखाई दिया। बीमा भारती के लिए आखिरी दिन केवल तेजस्वी यादव ने बड़ी रैली को संबोधित किया। अब रुपौली की जनता इस बार विधायक का ताज किसके सिर चढ़ाती है, यह आने वाले कुछ ही घंटों में तय हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

13 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

13 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

14 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

19 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

24 घंटे ago