Bihar

आज जारी होगा B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, कॉउंसलिंग के लिए इन चीजों का रखें ध्यान…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राज्य स्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2024 का रिजल्ट आठ जुलाई यानी सोमवार को प्रकाशित होगा. इसको लेकर बीएड राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने तैयारी पूरी कर ली है. शाम चार बजे कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेंगे.

राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता के नेतृत्व में रविवार को राज्य स्तरीय बीएड कार्यालय में सभी जरूरी कार्यों को सम्पन्न किया जा रहा था. सोमवार को रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

कॉउंसलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. बिना रजिस्ट्रेशन वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे. काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अधिकतम 12 विश्वविद्यालयों के लिए किया जा सकता है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवंटित बीएड कॉलेजों का अलाटमेंट मेधा, रोस्टर एवं महाविद्यालय चुनाव की वरीयता के आधार पर किया जाएगा.

इतने परीक्षार्थी परीक्षा में हुए थे शामिल

गौरतलब है कि दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन को लेकर 25 जून को बिहार के 11 शहरों के 341 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में एक लाख 89 हजार आठ सौ 44 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. इनमें 95130 महिलाएं और 94430 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. वहीं, शिक्षा शास्त्री के 386 अभ्यर्थियों के लिए एक परीक्षा केंद्र दरभंगा शहर में बनाया गया था. इसमें 284 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

2 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

3 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

9 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

20 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

20 घंटे ago