Bihar

‘आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी…कोई एक सब्जी बताएं जो ₹ 45 किलो से कम हो’, महंगाई पर तेजस्वी का डायरेक्ट अटैक

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी और नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोई भी सब्जी इन दिनों 45 रुपये किलो से कम दाम में नहीं मिल रही है। पटना में ही आलू 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। प्याज, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन, लौकी, धनिया, लहसुन के भी भाव आसमान छू रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर बोलने के लिए तैयार ही नहीं हैं। जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है तो फिर किस बात की डबल इंजन सरकार है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों की थाली से हरी सब्जी गायब हो गई है। दाल, चावल, नमक, तेल, घी जैसे खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। इससे आम आदमी की रसोई का पूरा बजट ही बिगड़ गया है। गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है।

तेजस्वी ने इस महंगाई को सरकार प्रायोजित करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे न तो किसानों का फायदा होता है और ना ही आम आदमी को। सरकार द्वारा बिचौलियों को फायदा पहुंचाने के लिए खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में रोजाना पुल गिर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं, बदहाल कानून व्यवस्था के कारण लोग मारे जा रहे हैं। बेतहाशा महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है। बिहार के लिए कुछ सकारात्मक कार्य नहीं हो रहा है और सरकार में बैठा कोई भी व्यक्ति इस पर विमर्श तक नहीं कर रहा है। जो कुछ है वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

5 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

6 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

6 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

7 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

8 घंटे ago