Bihar

133 किलोमीटर का होगा जेपी गंगा पथ, मोकामा से कोईलवर तक विस्तार की CM नीतीश का ऐलान

जेपी गंगा पथ का विस्तार मोकामा से कोईलवर तक किया जाएगा। इसके तहत दोनों ओर 122 किलोमीटर तक विस्तार होगा। इसके बाद पथ की लंबाई 143 किलोमीटर हो जाएगी। पहले चरण में दीघा से दीदारगंज तक निर्माण किया जा रहा है। वहीं दूसरे चरण में दीघा से शेरपुर और दीदारगंज से करजान तक सड़क का विस्तार होगा। तीसरे चरण में करजान से मोकामा और शेरपुर से कोईलवर तक सड़क विस्तार होगा।

जेपी गंगा पथ की विस्तारीकरण योजना में पश्चिमी छोर पर दीघा-शेरपुर-कोईलवर तक 35 किलोमीटर में नया निर्माण होगा। पूर्वी छोर पर दीदारगंज-बख्तियारपुर-करजान-मोकामा तक 87.5 किलोमीटर में नयी सड़क बनेगी। इस समय जेपी गंगा पथ दीघा से दीदारगंज तक 20.5 किलोमीटर में निर्माण चल रहा है। इसमें कंगना घाट तक 15.5 किलोमीटर में आवागमन शुरू हो गया है। शेष भाग का निर्माण दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

दीघा से कोईलवर की लंबाई 35.5 किलोमीटर है। इसके तहत दीघा से शेरपुर के बीच एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। इसकी लंबाई 12.5 किलोमीटर है। शेरपुर से कोईलवर पुल के बीच की दूरी 23 किलोमीटर है। इसमें साढ़े चार किलोमीटर एलिवेटेड होगा और 18.5 किलोमीटर पथ-बंध (बांध पर सड़क) होगा। इस छोर पर जेपी गंगा पथ का छितनावां में चार लेन सम्पर्कता होगी। दूसरी ओर दीदारगंज से बख्तियारपुर-करजान-मोकामा कुल 87.5 किमी लंबा है।

जानकारी के मुताबिक दीदारगंज से बख्तियारपुर के बीच 35 किलोमीटर एलिवेटेड होगा। बख्तियारपुर से करजान पुल तक 7.5 किमी एलिवेटेड होगा। इस छोर पर जेपी गंगा पथ का चार लेन सम्पर्कता फतुहा, खुशरूपुर, सालिमपुर व बख्तियारपुर में होगी। मोकामा तक विस्तार की घोषणा सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को जेपी गंगा पथ के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान की है। इसकी योजना बनाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक का विरोध, IMA ने स्वास्थ्य विभाग को भेजा ज्ञापन

बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध के निर्णय का…

7 मिनट ago

बिहार में नया सीएम चुनने के लिए BJP ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जिम्मेदारी, जल्द होगा नाम का एलान

बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने…

1 घंटा ago

पटना में बनेगी दिल्ली की तरह 150 किमी लंबी रिंग रोड, समस्तीपुर समेत आसपास के कई जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने विभिन्न मुद्दों पर बयान देते हुए विकास…

3 घंटे ago

बिहार में ‘बुलडोजर बवाल’ और ‘दंगा-फसाद’ नहीं चाहिए, निशांत को CM बनाने के लिए लगे पोस्टर

बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…

5 घंटे ago

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

8 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

10 घंटे ago