Samastipur

अपराध जगत में मनिया ने कुछ ही समय में बनाया लिया था अपना नाम, 4 ही वर्षों में बन गया 2 लाख का ईनामी हिस्ट्रीशीटर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- हिस्ट्रीशीटर मनीष कुमार उर्फ मनिया का गिरोह समस्तीपुर पुलिस के लिए नासूर बना हुआ था। गत वर्ष रोसड़ा में पहली बार हत्या मामले में मनिया गिरोह की संलिप्तता उजागर हुई थी। हालांकि डबल मर्डर की घटना के पीछे का कारण भी लूटपाट बताया गया था। पुलिस रिकार्ड पर गौर करें तो मनीष कुमार उर्फ मनिया के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले रोसड़ा थाना में दर्ज हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा उसपर 2 लाख रुपये के ईनाम की भी घोषणा की गई थी।

मनिया पर रोसड़ा के अलावे विभूतिपुर, बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर, तेघड़ा व बछवाड़ा में भी मनिया के खिलाफ मामले दर्ज है। अपराध जगत में मनिया ने 2020 में कदम रखा था। इसकी शुरुआत उसने अपने पड़ोसी गांव गोविंदपुर से की। इस मामले में फायरिंग, आर्म्स एक्ट व धमकी का मामला मनिया के विरुद्ध दर्ज हुआ था। हालांकि वह फरार ही रहा। इसके बाद उसने बाइक लिफ्टिंग, लूट व छिनतई की कई घटनाओं को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अंजाम दिया।

इस बीच रोसड़ा पुलिस ने जनवरी 2022 में उसे दबोचकर रोसड़ा थाना कांड सं 189/21 में जेल भेज दिया। जेल से बाहर निकलते ही मनिया ने समस्तीपुर में ज्वेलरी व्यवसायी के साथ बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में भी मनिया पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। इधर, एक बार फिर रोसड़ा थाना क्षेत्र के मनिया गिरोह ने डबल मर्डर घटना को अंजाम दे डाला और अब भी मनिया पुलिस गिरफ्त से बाहर ही रहा। इसके बाद भी इनसे अपने गिरोह के साथ मिलकर बेगूसराय में ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। जब समस्तीपुर और बेगूसराय में पुलिस दबिश बढ़ी तो मनिया अपने गिरोह के साथ सहरसा शिफ्ट हो गया। वहां फर्जी आधार कार्ड पर नाम बदलकर एक किराए के मकान में रह रहा था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े : दो दिन पहले समस्तीपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ 2 लाख का ईनामी मनिया और विकास झा अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ दबोचा गया

यह भी पढ़े : रोसड़ा में लूटपाट के दौरान दो सहोदर भाईयों की हत्या मामले में 2 लाख के ईनामी मनिया और 3 लाख के ईनामी रविन्द्र को रिमांड पर लेगी समस्तीपुर पुलिस

पहली बार मनिया पर दर्ज हुआ संगठित अपराध का मामला

सहरसा पुलिस ने सदर थाना में आरोपी मनीष कुमार मनिया समेत उसके चार साथियों के विरुद्ध कांड संख्या 685/24 दर्ज किया है। सहरसा पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उक्त प्राथमिकी धारा 310 (4), 310(5), 319(2), 318(4).337, 338, 336(3), 111 (3) भारतीय न्याय संहिता एवं 25 (1 बी) ए. 26, 35 आर्म्स एक्ट दर्ज के तहत दर्ज की गयी है। जिसमें संगठित अपराध के लिए पहली बार 111 भारतीय न्याय संहिता का इस्तेमाल किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

3 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

3 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

4 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

4 घंटे ago