Bihar

‘शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे’, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर पटना में लगे पोस्टर

बिहारी बाबू के नाम से फेमस शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने ऐक्टर जहीर इकबाल से शादी रचाई है। इस पर बिहार की हिंदू शिव भवानी सेना ने विरोध जताया है। हिंदू शिव भवानी सेना ने पटना में पोस्टर लगाकर इसे लव जिहाद बताया है। साथ ही कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे।

पटना में लगे पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फोटो है। इसमें लिखा है- ‘सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकाबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा। पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश। शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर करे पुर्नविचार नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल दें, इससे हो रहा हिंदू धर्म का अपमान। सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिवभवानी सेना बिहार में घूसने नहीं देंगी।’

बता दें कि जहीर इकबाल और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा रविवार को परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। सोनाक्षी (37) और जहीर (35) ने अपने परिवारों की मौजूदगी में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी की। नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में शादी की खबर साझा की।

युगल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘आज से सात साल पहले 23.06.2017 को हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके खूबसूरत रूप में देखा था और बस तय कर लिया था कि साथ रहेंगे। इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें पार की हैं और आज यह हम दोनों को इस क्षण तक ले आया है। हमारे दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद की बदौलत हम यहां तक आ पाए हैं। हम पति-पत्नी बन चुके हैं।’ नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हीरामंडी’ में सोनाक्षी की सह-कलाकार रहीं अदिति राव हैदरी अपने मंगेतर अभिनेता सिद्धार्थ के साथ समारोह में शामिल हुईं। सोनाक्षी-जहीर के वैवाहिक कार्यक्रम में हुमा कुरैशी ने भी शिरकत की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago