Bihar

पटना में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, घरवालों ने मेयर सीता साहू के बेटे पर लगाए हत्या के आरोप

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से अपराधी फरार हो गए. मृतक प्रॉपर्टी डीलर का नाम अरुण कुमार है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना रविवार सुबह पांच बजे की है.

वारदात को पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड स्थित मलिया महादेव मंदिर के पास अपराधियों ने अंजाम दिया.इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि अरुण कुमार गर्दन में गमछा , हाफ बनियान, लूंगी लपेटकर घर के बाहर टहल रहे थे. इसी समय दो लोग अरुण कुमार के निकट पहुंचे और उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर देते हैं.

वीडियो में दिखता है कि अपने ऊपर लगातार हो रही फायरिंग को देख अरुण कुमार बचने की भी कोशिश करते हैं, मगर वह बच नहीं पाते और अपराधियों की गोली का निशाना बन जाते हैं. वही 6 से 7 राउंड फायरिंग कर अपराधी पैदल ही दूसरी ओर निकल कर भाग जाते हैं.

घरवालों ने मेयर के बेटे पर लगाए आरोप

वहीं घरवालों ने प्रॉपर्टी डीलर को तत्काल नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक प्रॉपर्टी डीलर के पिता और बहन ने पटना की मेयर सीता साहू के बेटे सुशील कुमार पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अरुण कुमार ने इस इलाके में एक मंदिर बनवाया था. इसी को लेकर काफी दिनों से पटना मेयर के बेटे और अरुण कुमार के बीच कहासुनी चल रही थी. इसी को लेकर मेयर के बेटे शिशिर कुमार ने अरुण की करवा दी.

पुलिस अधिकारी बोले

पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक सरत आरएस ने बताया कि आज सुबह 5: 00 बजे प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार की हत्या कर दी गई है.इस मामले में जांच चल रही है. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है कि आखिर अपराधियों की पहचान की जाए कि वह कौन हैं. पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर के ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं , पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन में समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, शव मिलने से मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर : बेंगलुरु से दानापुर आ रही एसएमवी बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन की साधारण बोगी में…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर समस्तीपुर से दिल्ली जाने वाले पार्सल पर रेलवे की रोक, 11 से 14 अगस्त तक बुकिंग बंद

समस्तीपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग…

8 घंटे ago

ड्यूटी पर तैनात था सिपाही, समस्तीपुर से 250 KM दूर से पहुंची प्रेमिका, बोली- धोखा नहीं देने दूंगी, पुलिस को करानी पड़ी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद पहुंची एक युवती ने अपने…

8 घंटे ago

BPSC अध्यापक संघ की प्रखंड इकाई का गठन, राजन कुमार बने शिवाजीनगर प्रखंड अध्यक्ष

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के सभागार में रविवार को बीपीएससी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 18 केन्द्रों पर स्नातक की परीक्षा आज से, दो पालियों में होगी आयोजित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगीभूत व अन्य कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर…

8 घंटे ago