Bihar

नीतीश कहेंगे, पहले पुल गिरता था जी? ऊ लोग नदी-पानी के साथ सब गड़बड़ करता है…, पुलों के गिरने पर तेजस्वी का तंज

बिहार में पुलों के ढहने की घटनाओं पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार की एनडीए सरकार पर तंज कसा है। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री अब कहेंगे कि पहले पुल गिरता था जी? ऊ लोग नदी और पानी के साथ मिल ई सब गड़बड़ करता रहता है। तेजस्वी ने दोनों डिप्टी सीएम पर भी निशाना साधा।

तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 18 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बेचारे दो-दो उपमुख्यमंत्री तो इन सबके बारे में जानते ही नहीं है। जानकर कर भी क्या लेंगे? ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? डबल इंजनधारी लोग कह देंगे कि पुल ख़ुदक़ुशी कर रहे है या चूहे पुल कुतर रहे है।

प्रधानमंत्री जी कहेंगे, भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा। पुल गिरना 𝐀𝐜𝐭 𝐨𝐟 𝐆𝐨𝐝 है। ये मोदी की गारंटी से भी बड़ी गारंटी वाले पुल थे लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे कंक्रीट के पुल की क्या मजाल? मित्रों, बोलो- जय श्री राम! मुख्यमंत्री कहेंगे कि, पहले पुल गिरता था जी? अब हम लोग एक साथ आ गए है तो पुल गिर रहे है। जान लीजिए, एक-एक पुल गिर रहा है। गिर रहा है तो गिर रहा है। ऊ लोग इ किया है जी? ऊ लोग नदी और पानी के साथ मिल ई सब गड़बड़ करता रहता है। हम सब जांच कराएंगे।

आपको बता दें बीते दो दिनों में बिहार में दो बड़ पुल ढह चुके हैं। हाल ही में अररिया जिले में निर्मााणाधीन पुल उद्घाटन से पहले ही ढह गया। जिसकी लागत 12 करोड़ थी। वहीं आज पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड के अमवा में बन रहा आरसीसी पुल निर्माण के साथ ही भड़भड़ा कर गिर गया। पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग ढ़ाका प्रमंडल की देख रेख में किया जा रहा था।

पुल की कुल लंबाई 17.95 मीटर है। इसके बनने में खर्च होने वाली अनुमानित लागत को डेढ़ करोड़ से ज्यादा थी। इस पुल को ग्रामीण कार्य विभाग की देखरेख में बनाया जा रहा है। पुल निर्माण की जिम्मेदारी धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन को मिली थी। वही इसके निर्माण में लगा हुआ था।

बिहार में पुलों के ढह जाने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मार्च महीने में सुपौल में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया था। जिसमें एक शख्स की मौत हुई थी। और 9 लोग घायल हुए थे। कोशी नदी पर पुल का निर्माण चल रहा था।

बीते साल 4 जून को खगड़िया के अगुवानी गंगा घाट पर निर्माणाधीन पुल के तीन पिलर धंस गए थे। और पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया था। पुल की लागत 1700 करोड़ के करीब थी। जिसकी जांच के आदेश नीतीश सरकार ने दिए थे। पुल के डिजाइन पर भी सवाल उठे थे। साल 2023 में फरवरी में पटना में एक पुल भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा था। बिहटा-सरमेरा फोन लेन पर बन रहा पुल ढह गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

5 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

5 घंटे ago

मोहिउद्दीननगर के गंगा ढ़ाब में मछली मारने के विवाद में हुए मारपीट व गोली चलने की घटना को लेकर उस पार पटना के NTPC थाना बाढ़ में पांच लोगों पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर Reel बनाने के लिए युवकों खोला अग्निशामक यंत्र, यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शनिवार की रात अवध एक्सप्रेस…

6 घंटे ago

कैश वैन से 93 लाख लूट और सुरक्षा गार्ड की ह’त्या मामले में जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…

15 घंटे ago

जमीन लिखने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोपित अनमोल तिवारी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…

16 घंटे ago