दुर्गा पूजा और गंगा स्नान के लिए शनिवार सुबह से ही सिमरिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान रिफाइनरी के एक भारी वाहन के गुजरने से उर्वरक नगर गेट नंबर-1 से सिमरिया गंगा घाट तक भीषण जाम लग गया। बारिश के बीच श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहे। कई वाहन चालकों को घाट तक पहुंचने में करीब पांच घंटे लग गए। जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे के बाद चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और मोटरसाइकिलों की लंबी कतारें लगने लगीं। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। बारिश के कारण जाम में फंसे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
जाम का एक प्रमुख कारण कोलकाता से रिफाइनरी के लिए आया भारी सामान लदा वाहन बताया गया। इस वाहन को रास्ते से निकालने के लिए बीहट-एफसीआई थाना के सामने सड़क पर यातायात को वन-वे किया गया था। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और देखते ही देखते जाम लंबा होता चला गया।
जाम की सूचना मिलने पर एफसीआई थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घंटों मशक्कत कर वाहनों को आगे बढ़ाने और यातायात सुचारु करने का प्रयास किया। इसके बावजूद शाम 7 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान आंधी-तूफान ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दुर्गा पूजा और गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच भारी वाहन के आवागमन और यातायात प्रबंधन को लेकर परेशानी सामने आई। घंटों जाम में फंसे श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने से छूट…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 57 हजार 896 पेंशनधारियों के खाते में सितंबर 2026…
समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग…
समस्तीपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित लखना चौक के समीप शनिवार को जिला…
लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन…