Samastipur

समस्तीपुर: दरवाजे पर बारात आते ही बहाना बना आशिक के साथ दुल्हन फरार, परिजनों ने साली से करवायी दूल्हे की शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की देर रात पबड़ा से बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंचते ही दुल्हन बहाने बना कर घर से निकल गयी। जहां से वह अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। ग्रामीणों ने सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के ख्याल से लापता दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी रचा दी। इसके बाद बरात सहित दूल्हा- दुल्हन को विदा किया गया।

इसके बाद जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस लापता लड़की को हिरासत में लेकर थाना लाकर कर आवश्यक पूछताछ शुरू की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात रोसड़ा थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव से बरात आनी थी। लड़की पक्ष के लोग रीति- रिवाज के साथ दुल्हन को लेकर पूजा-पाठ करने के बाद रात में शादी की तैयारी पूरी कर चुके थे।

परंतु जैसे ही बरात पहुंचने की जानकारी मिली लड़की घर से शौच करने के बहाने निकल गयी। गांव के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। सारी रात उसके साथ रही। दूसरी ओर दुल्हन के परिजन लड़की को खोजने के लिए परेशान होते रहे। जानकारी नहीं मिलने पर सामाजिक प्रतिष्ठा को बचाने के लिए लापता दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे का विवाह कराया गया। इसके बाद जानकारी मिली कि लड़की किसी जगह पर है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाना लाया, जिससे पूछताछ जारी है। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा थाने में आवेदन देकर कथित प्रेमी पर कार्रवाई करने की मांग गयी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। शनिवार को 112 की टीम ने लड़की को बरामद कर लिया जिससे आवश्यक पूछताछ चल रही है।

फरार दुल्हन के भाई ने दर्ज करायी प्राथमिकी :

दरवाजे पर बारात आने के बाद फरार हुई दुल्हन के मामले में लड़की के भाई ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि उसकी बहन की शादी के लिए रोसड़ा थाना क्षेत्र से बारात आने वाली थी। गांव के ही एक युवक सामाजिक प्रतिष्ठा हनन करने के लिए उसकी बहन को झांसे में ले लिया। पिस्टल के बल पर उठाकर भाग लिया है। जानकारी देने पर आरोपित युवक के माता और पिता गालीगलौज व मारपीट करने पर उतारू हो गये। आवेदन में अपनी बहन के साथ दुर्व्यवहार की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

13 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

13 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

24 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago