Bihar

नरेंद्र मोदी के समर्थन में पूरा NDA, चुना गया नेता; मीटिंग में बोले नीतीश- जल्दी बनाओ सरकार

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक समाप्त हो गई है। इस मीटिंग में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू एक साथ बैठे दिखे। सूत्रों के अनुसार बैठक में नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू समेत सभी घटक दलों ने समर्थन पत्र दे दिए हैं। ये पत्र भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम लिखे गए हैं।

कहा जा रहा है कि बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार का गठन जल्दी होना चाहिए। अब एनडीए का संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी के साथ वरिष्ठ नेता जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस मीटिंग में नरेंद्र मोदी को एकमत से एनडीए का नेता चुना गया।

इसके अलावा नरेंद्र मोदी के समर्थन में प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस प्रस्ताव में कहा गया, ‘नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में हम सभी लोगों ने चुनाव लड़ा था और हम विजयी रहे हैं। सभी ने देश को बीते 10 सालों में तेजी से विकसित होते हुए देखा है। हमारा उनके नेतृत्व पर भरोसा है। उनके नेतृत्व में ही एनडीए को एक बार फिर से बहुमत हासिल हुआ है।’ इस प्रस्ताव पर भाजपा से जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कुल 24 नेताओं के साइन किए गए हैं।

खबर है कि नरेंद्र मोदी को नेता चुनने के बाद जल्दी ही राष्ट्रपति से एनडीए के नेता मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार 8 जून को ही पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। उन्होंने आज ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया और कहा कि आप नई सरकार के गठन तक कामकाज संभालते रहें। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव रिजल्ट में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 32 कम है। इसके चलते भाजपा को जेडीयू, टीडीपी समेत कई राजनीतिक दलों के समर्थन की जरूरत है, जो एनडीए का हिस्सा भी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

2 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

11 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

22 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

22 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

23 घंटे ago