Politics

बिहार को स्पेशल स्टेटस, देश भर में जाति जनगणना और 5 मंत्री पद; नीतीश की पार्टी मोदी से तगड़ा मोलभाव करने वाली है

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद किंगमेकर की भूमिका में आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीजेपी से तगड़ा मोलभाव करने वाली है। जेडीयू ने देश में जाति जनगणना कराने और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के साथ ही केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कम से कम पांच मंत्री पद की मांग की है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार की केंद्रीय कैबिनेट में रेलवे, ग्रामीण विकास और जल संसाधन जैसे अहम मंत्रालयों पर नजर है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुलाई गई एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने बुधवार को दिल्ली पहुंचे।

लोकसभा चुनाव के मंगलवार को जारी हुए नतीजों में एनडीए को 292 सीटों पर जीत मिली। हालांकि, बीजेपी इस बार बहुमत के आंकड़े (272) से दूर रही और 240 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। ऐसे में पीएम मोदी को देश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगी दलों का साथ जरूरी है। इस स्थिति में 12 सीटें जीतने वाली जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार का अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

जेडीयू के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बिहार में विकास की बयार बहाने के लिए जेडीयू नेतृत्व केंद्रीय कैबिनेट में कुछ अहम मंत्रालय चाहता है। ताकि बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा सके।

जेडीयू के एक अन्य नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की जाति गणना का मॉड्यूल पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। जेडीयू केंद्र सरकार द्वारा देशभर में जाति जनगणना कराने पर जोर देने वाली है। ताकि गरीब और पिछड़े तबके के लोगों को मुख्य धारा में लाया जा सके। बता दें कि पिछले साल बिहार में जाति गणना की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का दायरा 75 फीसदी तक बढ़ा दिया गया। साथ ही नीतीश सरकार गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने की योजना भी लेकर आई।

इसके अलावा जेडीयू के कुछ नेताओं ने सीएम नीतीश से बिहार में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की इच्छा भी जाहिर की है। ताकि लोकसभा चुनाव में मिली जीत को भुनाकर जेडीयू विधानसभा में भी अच्छी स्थिति में पहुंच सके। जेडीयू के बिहार में अभी 45 विधायक ही हैं, जबकि सहयोगी दल बीजेपी के 78 एमएलए हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एनडीए में मोलभाव की स्थिति में आई जेडीयू बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने पर जोर देने वाली है। जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि बिहार के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए बड़ी मात्रा में फंड की जरूरत है। इसके चलते जेडीयू विशेष राज्य का दर्जा और केंद्र से बिहार के लिए बड़ा फंड चाहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

10 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

12 घंटे ago