समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-7 की वार्ड सदस्य नीलम राय के डाककर्मी पति लापता हो गये है। पत्नी ने थाने में आवेदन देकर अपहरण की आशंका जतायी है। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। थाना में दिए आवेदन वार्ड सदस्य ने कहा है कि उसके पति पूर्व मुखिया तेज नारायण राय के 45 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार विभागीय काम से प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकघर गए थे। जहां विभागीय काम भी निपटाया। उसके बाद उनका पता नहीं है।
डाकघर के पास उनकी स्कूटी लगी थी जिसमें उनकी मोबाइल लटकी पायी गयी। डाकघर से शुक्रवार शाम मोबाइल पर इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी गयी। इससे परिवार मे कोहराम मच गया। बैग और स्कूटी गांव के ही डाकबाबू राजकुमार राय ने घर पर पहुंचाया। परिवार के लोगों ने सभी जगह उनकी खोजबीन की गयी परंतु कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके वार्ड सदस्य नीलम राय ने थाना में आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने सुराग मिलने पर मोबाइल नंबर 8757270541 / 7859090604 पर सूचित करने को कहा है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…