Bihar

कर्पूरी ठाकुर के बेटे और CM नीतीश के करीबी… कौन हैं रामनाथ ठाकुर जो मोदी कैबिनेट में बनेंगे मंत्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने करने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कई नेताओं को चाय पर बुलाया है. बताया गया है कि पीएम मोदी जिन नेताओं के साथ चाय पर बातचीत करेंगे वे सभी मंत्री बनने वाले हैं. इन्हीं में से एक जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता रामनाथ ठाकुर भी शामिल हैं. वह राज्य सभा सांसद हैं और बिहार की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं. जेडीयू ने मंत्री पद के लिए रामनाथ ठाकुर का नाम आगे बढ़ाया, जोकि अब मोदी की कैबिनेट में नजर आने वाले हैं.

रामनाथ ठाकुर ने मंत्री पद ऑफर होने के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कहा,’मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने मेरे जैसे छोटे आदमी पर भरोसा जताया. मैं उस भरोस पर पानी फेरने का काम नहीं करूंगा, उनके कामों को आगे बढ़ाने का काम करूंगा. उनके हाथों को मजबूत करूंगा.’

कौन हैं रामनाथ ठाकुर?

जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर का जन्म 3 मार्च 1950 को हुआ है. वह 74 साल के हैं. ठाकुर बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं और एक नाई जाति से आते हैं. रामनाथ की एक बड़ी पहचान उनके पिता कर्पूरी ठाकुर भी हैं, जिन्हें इस साल केंद्र सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया. रामनाथ ठाकुर बिहार विधान परिषद के भी सदस्य रह चुके हैं और लालू प्रसाद की सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री भी रहे. इसके बाद नवंबर 2005 से नवंबर 2010 तक नीतीश कुमार की कैबिनेट में राजस्व और भूमि सुधार, कानून, सूचना और जनसंपर्क मंत्री का कार्यभार संभाला था. इसके बाद वह नीतीश के सबसे भरोसेमंद नेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए.

रामनाथ ठाकुर को नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है. उनकी अपने पिता कर्पूरी ठाकुर की तरह ही अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के बीच अच्छी खासी पकड़ है. यही नहीं, उनका प्रभाव अन्य पिछड़ी जातियों पर भी है. बिहार में अति पिछड़ा वर्ग के करीब 2 फीसदी लोग हैं, जो किसी भी उम्मीदवार का खेल बना और बिगाड़ सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

5 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

18 घंटे ago