Bihar

‘हमलोग यादव जाति नहीं जानते’….तेजस्वी के बयान पर जीतनराम मांझी का जोरदार पलटवार, कहा- भ्रामक प्रचार कर राजद जीता कुछ सीटें…

बिहार में अक्सर जाति वाली राजनीति की जाती है। लोकसभा चुनाव के बाद अब एक बार फिर यादव वाली राजनीति रंग ले रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोप के बाद अब जदयू और हम पार्टी लगातार पलटवार कर रही है। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का बयान सामने आया है। मांझी ने तेजस्वी यादव को लालू यादव के शासन की याद दिलाते हुए जोरदार हमला बोला है।

दरअसल, तेजस्वी ने कहा था कि छपरा में यादव समाज के लोगों को गोली मारी जा रही है। यादव समाज के लोगों पर दिए गए इस बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया है। अब इस बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है। उन्होंने अपने बयान में आरजेडी और महागठबंधन की जीत पर भी सवाल उठा दिए।

जीतन राम मांझी ने कहा है कि बाय मिस्टेक उन लोगों को कुछ बल मिल गया है। गलत और भ्रामक प्रचार करके उनलोगों ने कुछ सीटें जीत लीं। यहां की कुछ जनता भ्रम में आ गई, नहीं तो वे लोग 50 से नीचे आ जाते। ये लोग बाय चांस आ गए हैं। मांझी ने कहा कि आगे देखिएगा उन लोगों का कोई स्थान नहीं रहेगा।

वहीं जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में यादव जाति को टारगेट कर मारा जा रहा है तो इसपर उन्होंने कहा कि हमलोग यादव जाति नहीं जानते हैं। जो लोग क्रिमिनल है वह मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि, अब आपसी झगड़ा में न तो यादव की बात होती है न किसी जात की बात होती है। नीतीश कुमार न किसी को बचाते हैं, न किसी को फंसाते हैं। हमारी सरकार न्याय करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

3 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

11 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

12 घंटे ago