Bihar

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में असिस्टेंट, क्लर्क सहित अन्य पदों के लिए 20 जून से शुरू होंगे आवेदन, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) में असिस्टेंट ग्रेड-3, क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नया शेड्यूल घोषित किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए पहले आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल को शुरू की जानी थी जो किसी कारणवश नहीं हो सकी। अब इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 20 जून 2024 से प्रारम्भ की जाएगी।

आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से BSPHCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2024 तय की गई है।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। अब लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन फीस

इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए जनरल, बीसी एवं ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एससी एवं एसटी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 375 रुपये तय की गई है। एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग माध्यम में जमा की जा सकती है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में कुल 2610 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से टेक्निकल ग्रेड III के लिए 2000 पद, स्टोर असिस्टेंट के लिए 80 पद,कॉरेस्पोंडेंट क्लर्क के लिए 150 पद, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के लिए 300 पद पद, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (GTO) के लिए 40 पद और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (GTO) के लिए 40 पद आरक्षित हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

13 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

14 घंटे ago