Bihar

राजधानी पटना में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर Axis Bank से 17.50 लाख लूट ले गए बदमाश

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बिहटा के देखूली स्थित एक्सिस बैंक की शाखा को अपना निशाना बनाया है। शनिवार को बैंक खुलते ही बदमाशों ने धावा बोल दिया और बैंककर्मियों को बंधक बनाकर करीब 17.50 लाख लूटकर फरार हो गए।

बैंककर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस टीम के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।

शुरुआती जांच के दौरान 19 लाख रुपए लूट की बात सामने आ रही थी लेकिन कहा जा रहा है कि 17.50 लाख की लूट हुई है। फिलहाल बैंक के अधिकारी लूटे गए रूपयों का मिलान कर रहे हैं। रूपयों के मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने की लूट हुई है लेकिन फिलहाल साढ़े 17 लाख रुपए लूट की बात सामने आ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

13 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

14 घंटे ago