Bihar

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए आवेदन 1 जुलाई से, बिहार सरकार देगी 10 लाख रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024 की घोषणा कर दी है। इसके लिए आवेदन एक जुलाई से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई तक होगी। विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2024 से लिए जाएंगे। आवेदन पोर्टल 1 से 31 जुलाई 2024 तक खुला रहेगा। इच्छुक व्यक्ति इस बीच आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले जरूरी कागजात तैयार कर लें।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति उद्यमी योजना, अतिपिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, महिला उद्यमी योजना, युवा उद्यमी योजना और अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के तहत लाभुकों का चयन होता है। इन्हीं वर्ग में आवेदन करना होता है। इस योजना के तहत दस लाख रुपये तक की राशि मिलती है। इसमें पचास फीसदी अनुदान और पचास फीसदी ब्याजरहित ऋण होता है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अब तक करीब 38 हजार युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों को उद्यम लगाने के लिए राशि दी जा चुकी है। अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रक्रिया जुलाई में ही शुरू कर दी गई है। उद्यमी योजना 2023-24 की प्रक्रिया 2023 सितंबर माह से शुरू होकर दिसंबर तक चली थी।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए आवदेनकर्ता का बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। यह राशि कोई उद्यम शुरू करने के लिए दी जाती है। आवेदक को राशि मिलने के बाद आसान किस्तों में इसे वापस भी करना होता है। हालांकि, सरकार इसमें 50 फीसदी अनुदान भी दे रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

4 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago