Categories: BiharNEWS

चुनाव खत्म होते ही बिहार में बंपर बहाली; पंचायत सचिव, क्लर्क समेत 15 हजार पदों पर होगी भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही बिहार में बंपर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंचायती राज विभाग ने 15 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है। नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आचार संहिता की वजह से भर्तियों की प्रक्रिया रुकी हुई थी। अब चुनाव खत्म हो गए हैं तो अगले तीन से चार महीनों में इन पर बहाली कर दी जाएगी। बता दें कि विभाग में पंचायत सचिव, क्लर्क, आईटी सहायक समेत कई पदों पर नियुक्ति की जाने वाली है।

मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की योजना के तहत पंचायती राज विभाग में 15610 पदों पर बहाली की जाएगी। इस वित्तीय वर्ष में इसकी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया की जा रही है। कई पदों का विज्ञापन भी निकाला जा चुका है।

मंत्री ने बताया कि विभाग में 112 पंचायती राज पदाधिकारी, 28 अंकेक्षक, 3525 पंचायत सचिव, 505 निम्नवर्गीय लिपिकों के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा जिला परिषद में भी लिपिक समेत अन्य कुछ पदों की बहाली होगी। इन सभी पदों पर स्थायी रूप से नियुक्ति की जाएगी। वहीं, करीब 11 हजार अन्य पदों पर अस्थायी रूप से संविदा आधार पर भी बहाली होगी। इनमें 7070 पदों पर लेखापाल सह आईटी सहायक की भर्ती शामिल है। इसके अलावा तकनीकी सहायक, डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं ग्राम कचहरी सचिव के पद भी भरे जा रहे हैं। इससे बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

59 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

4 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago