Bihar

राजधानी पटना में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, उत्कर्ष फाइनेंस बैंक कैश लेकर फरार हुए लूटेरे

राजधानी पटना में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट हुई है. जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के गोखूलपुर गांव स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में हथियार बंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जहां बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बाथरूम में बंदकर तिजोरी से 14 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पटना में 14 लाख की लूट:

बताया जाता है कि हर दिन की तरह सोमवार की सुबह भी सामान्य तरीके से बैंक का कार्य चल रहा था. इसी दौरान करीब पौने 11 बजे आधा दर्जन अपराधियों ने बैंक में घुसकर बैंक के गार्ड को हथियार का भय दिखाकर बैंक में मौजूद सभी लोगों को बाथरूम में बंद कर दिया और लॉकर रूम की चाबी छीन ली. 10 मिनट में बैंक की तिजौरी से 14 लाख रुपये से अधिक की रकम लेकर फरार हो गए.

क्या बोले बैंक मैनेजर?:

लूट की घटना के बारे में जानकारी देते हुए बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने कहा कि पता चला कि करीब आधा दर्जन संख्या में हथियार बंद अपराधी मुंह पर गमछा और माक्स लगाए हुए अचानक बैंक में घुस आए. इसके बाद पहले गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. जबतक अन्य कर्मी कुछ समझ पाते तभी सभी अपराधी जान से मारने की धमकी देते हुए सभी स्टाफ और कई महिला समेत अन्य ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर दिया.

“रोज की तरह आज भी करीब 7 बजे बैंक खुल गया था. बैंक के निजी काम से हम बाहर निकल गए थे. करीब साढ़े ग्यारह बजे फोन से सूचना मिली कि बैंक में लूट हो गई है. गार्ड से चाबी छीनकर करीब 10 मिनट में बैंक की तिजौरी से 14 लाख रुपये से अधिक लेकर फरार हो गए. फिलहाल इस घटना के बाद सभी बैंक कर्मी डरे सहमे हुए हैं.”-राजेश कुमार, बैंक मैनेजर

क्या बोले डीएसपी?:

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि बैंक में लगभग 14 लाख की लूट हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों को पहचान करने में जुटी है. डीएसपी ने कहा कि आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगा.”

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

36 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago