Bihar

काउंटिंग में घालमेल मत करिएगा, नहीं तो जनता तैयार है; चुनाव अधिकारियों से RJD के मनोज झा की अपील

लोकसभा चुनाव 2024 की 4 जून को होने वाली काउंटिंग से पहले आज पटना में महागठबंधन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसकी अगुवाई आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने की। इस दौरान उन्होने चुनाव अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि काउंटिंग में घालमेल मत करिएगा, नहीं तो जनता तैयार है। इस प्रेस वार्ता में वाम दल के नेता राम नरेश पांडेय, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

मनोज झा ने कहा चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि हमने चुनाव आयोग से आग्रह किया है, वो भी साक्ष्य के आधार पर किया है। पोस्टल बैलेट के आधार पर अगर 2020 वाले फरेब की अगर कहीं संभावना दिखी, या फिर आहट भी दिखी, तो प्रतिकार 2020 वाला नहीं होगा। बल्कि प्रतिकार उसी अंदाज में होगा और ऐसा होगा जिसके पीछे बिहार की जनता खड़ी होगी।

उन्होने कहा कि पोस्टल बैलेट बड़ी संख्या में होते हैं। और आप सब जानते हैं कि पोस्टल बैलेट किसका होता है। ये उनका होता है जो बड़ी संख्या में बदलाव चाहते हैं। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में शक्ति सिंह यादव को जीत का प्रमाण पत्र लेने को कहा गया था। लेकिन फिर कैसे घालमेल किया गया। हमारी मांग है कि पोस्टल बैलेट की गिनती हो, उसका समायोजन हो। साथ ही हर राउंड की मतगणना सार्वजनिक की जाए। और जब उसका डाटा अपलोड हो जाए। तभी दूसरे राउंड की गिनती शुरू की जाए।

एग्जिट पोल पर मनोज झा ने कहा कि बीते एक जून से हमने खर्च का तमाशा देखा है। जिसे एग्जिट पोल कहते हैं। बिहार में ये एग्जिट पोल सफल से ज्यादा फेल हुआ है। पीएमओ तक एग्जिट पोल करने वालों की पैसों से मदद करता है। खर्च का ये उत्सव जिसने भी तय किया है। उसे मुबारकबाद क्योंकि बाजार से ये जुड़ा हुआ है। कुछ लोगों ने इस नकली एग्जिट पोल के नाम पर करोड़ों अरबों रूपए कमा लिए हैं। उनकी कमाई से हमारी कोई नारजगी नहीं है। 4 जून दोपहर 12 बजे तक आप प्रसन्न रहिए। आपका अधिकार है।

झा ने ये भी आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान ज्यादातर बूथों पर फार्म 17सी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। पार्टी ने दिल्ली और पटना में चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। दरअसल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में भी एक संचालन प्रणाली है। ईवीएम के इस आंकड़े को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। इससे पता चल जाएगा कि मतदान कितने बजे समाप्त हुआ और कितने मत अवैध हुए। यह बताएगा कि कितने बजे मतदान किया गया। यह सबूत है जिसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : 50 किलो गांजा, हेरोइन और 1.30 लाख नगद बरामद, तीन महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में पुलिस ने…

4 घंटे ago

बिहार: पिता की अंतिम विदाई का अनोखा अंदाज, शवयात्रा में बज रहे थे ढोल-नगाड़े, नाच रहे थे डांसर

बिहार के बेतिया के नौतन प्रखंड के डबरिया मकरीटोला गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने…

6 घंटे ago

शिक्षा और रोजगार के सवाल पर 20 अगस्त को दरभंगा में छात्र-युवा संसद, आइसा-आरवाईए ने छात्र-युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की

समस्तीपुर : बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, परीक्षा में अनियमितता और बेरोजगारी के मुद्दे…

7 घंटे ago

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे रूट के विरोध में आर-पार की लड़ाई, सरायरंजन के ग्रामीण 13 अगस्त से करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन

सांकेतिक तस्वीर : सोर्स गूगल समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट अलाइनमेंट को लेकर…

10 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अवैध मिट्टी खनन से बने गड्ढे में डूबकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत, रातभर खोजबीन के बाद सुबह पानी भरे गड्ढे से मिला शव

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खेसराहा गांव में अवैध मिट्टी खनन…

11 घंटे ago