बिहार की राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव के सातवें एवं आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है। इस दिन वोट डालने वाले मतदाताओं को सिनेमा हॉल, मिठाई की दुकानों से लेकर अस्पताल, वाटर पार्क तक कई तरह के डिस्काउंट ऑफर मिलेंगे। एक जून को वोट डालने वाले मतदाताओं को मुफ्त में समोसा चाट मिलेगा। मिठाइयों पर 10 प्रतिशत की छूट रहेगी। हरिलाल की सभी दुकानों में यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए उंगली पर वोटिंग की स्याही दिखानी होगी। अलग-अलग दुकानों, अस्पतालों, जिम आदि में भी वोटरों को छूट देने की घोषणा की गई है।
सहज सर्जरी क्लिनिक कंकड़बाग में ओपीडी में वोट डालने वाले मतदाताओं को 15 प्रतिशत, नोबल अस्पताल में 10 प्रतिशत, केयर हॉस्पिटल में ओपीडी सेवा में 50 फीसदी और निरोग हॉस्पिटल में ओपीडी एवं मेडिसिन सेवा में 10 फीसदी के साथ ही जांच सुविधाओं पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। एक जून को मतदान करने वाले मतदाताओें को पटना ब्रीउबेक्स कोर्टयार्ड सगुना मोड़ की ओर से खाने- पीने की चीजों पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मतदाता 5 जून तक इसका लाभ ले सकते हैं।
इससे पहले सिनेमा हॉल, कुछ जिम संचालकों ने शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा मतदाताओं के लिए की है। मतदान करने वाले मतदाता फंटासिया वाटर पार्क का भी लुत्फ उठा सकेंगे। मेसर्स तक्षशीला सीज एंड रिसोर्टस प्राइवेट लिमिटेड फंटासिया वाटर पार्क संपतचक की ओर से मतदाताओं को प्रति व्यक्ति दो सौ रुपये की छूट दी जाएगी। इसके लिए मतदाताओं को वाटर पार्क टिकट काउंटर पर ऊंगली पर सियाही का निशान दिखाना होगा।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…