लोकसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार कर रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का कमर दर्द बढ़ता ही जा रहा है। वे सोमवार देर रात पटना के आईजीआईएमएस में जांच और इलाज कराने पहुंचे। इस दौरान उन्हें गाड़ी से अस्पताल में व्हीलचेयर पर लाया गया। अब तक वे दर्द निवारक गोलियां यानी पेन किलर खाकर ही अलग-अलग जगहों पर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। तेजस्वी की ओर से मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले कुछ दिनों से तेज कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों अररिया में एक चुनावी रैली के दौरान मंच पर अचानक उनकी पीठ में तेज दर्ज उठा। इसके बाद उन्हें समर्थक एवं सुरक्षाकर्मी पकड़कर गाड़ी तक लाए। उस दौरान दरभंगा में तेजस्वी ने डॉक्टरों से इलाज भी कराया।
बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने तेजस्वी यादव को आराम की सलाह दी, मगर लोकसभा चुनाव के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। बिहार में महागठबंधन के चुनाव प्रचार की कमान उनके हाथ में ही है और लगातार अलग-अलग प्रखंडों में रैलियां कर रहे हैं। चुनावी व्यस्तता के बीच तेजस्वी ने सोमवार को आईजीआईएमएस में एमआरआई करवाई। बीते तीन-चार दिन से उनका कमर दर्द असहनीय हो गया है। वे फिलहाल पेन किलर लेकर दर्द को सहन करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनका आगे का इलाज किया जाएगा।
पिछले हफ्ते तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि कमर दर्द के बावजूद वे रुकने वाले नहीं हैं। आराम न करने और लगातार यात्रा करने से दर्द बढ़ गया है। फिर भी उनकी रैलियां नहीं थमेंगी। वे प्रचार जारी रखेंगे।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…