मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी सहित 11 नवनिर्वाचित सदस्य आज का विधान परिषद सदस्य के रूप में आज शपथ लेंगे। विधान परिषद के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज मंगलवार को होगा। विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर इन्हें शपथ दिलाएंगे। परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने सोमवार को यह जानकारी दी। बिहार विधान परिषद में शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन सुबह 10 बजे होगा। द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में विधानसभा कोटे से निर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जदयू के खालिद अनवर, सैयद फैसल अली, भाजपा की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता, राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, हम के संतोष कुमार सुमन एवं भाकपा माले की शशि यादव शपथ लेंगे।
विधानपरिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह दस बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित बीजेपी की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता शपथ लेंगे। वहीं जेडीयू कोटे से खालिद अनवर, सैयद फैसल अली को शपथ दिलाई जाएगी।
आरजेडी से राबड़ी देवी के साथ 2 और नेता भी विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। लालू यादव के पुराने सहयोगी और राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी के साथ डॉक्टर उर्मिला ठाकुर परिषद की सदस्यता ग्रहण करेंगी। इनके आलावे बिहार सरकार में मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन दूसरी बार शपथ लेंगे।
भाकपा माले ने महिला उम्मीदवार के तौर पर पहली बार शशि यादव को परिषद भेजने का फैसला लिया था। शशि यादव को भी आज मंलगवार को बिहार विधान परिषद की सदयस्ता दिलाई जाएगी। आज बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के तहत मतदान भी हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की है।
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…