Bihar

सारण में दो दिन और बंद रहेगा इंटरनेट, अब तक 150 लोगों पर मुकदमा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के सारण जिले में चुनाव बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को और दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया है. जिले में अब 25 मई की शाम तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. वहीं, पुलिस ने जिले में हिंसा और उपद्रव करने के आरोप में राजद एवं भाजपा के लगभग 150 समर्थकों पर केस दर्ज किया है. गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता रमाकांत सिंह और उनके भतीजे राम प्रताप सिंह को जेल भेज दिया गया है. मतदान के अगले दिन यहां हुई गोलीबारी में राजद समर्थक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे.

महाराजगंज में 25 को है मतदान

जानकारी के अनुसार छपरा में चुनाव बाद हुई हिंसा के कारण सारण जिले में इंटरनेट सेवा पर लगाई गई रोक 25 मई शाम 5 बजे तक बढ़ा दी गई. गृह विभाग ने पहले 23 मई तक ही इंटरनेट सेवा बाधित रखने का निर्देश दिया गया था. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में महाराजगंज सीट पर होने वाले चुनाव को देखते हुए अब इस रोक की अवधि बढ़ाकर 25 मई तक कर दी गई है. बुधवार को जारी विभागीय आदेश के अनुसार, सारण के डीएम और एसपी की रिपोर्ट पर रोक की अवधि बढ़ाई गई है. आशंका है कि महाराजगंज में होने वाले चुनाव में सारण के कुछ असामाजिक तत्व इंटरनेट के जरिए माहौल खराब कर सकते हैं.

आरजेडी और बीजेपी के 150 समर्थकों पर मुकदमा

छपरा के भिखारी ठाकुर चौक पर मंगलवार को हिंसक झड़प, फायरिंग एवं पत्थरबाजी के मालमे में पुलिस-प्रशासन की ओर से टाउन थाने में राजद और भाजपा के लगभग 150 अज्ञात समर्थकों पर एफआईआर दर्ज कराई है. एसपी ने बताया कि समझाने-बुझाने के बाद भी इन लोगों ने ईंट-पत्थर और हथियार के साथ हंगामा किया और फायरिंग की.

इधर, छपरा के बड़ा तेलपा मोहल्ले में स्थित बूथ संख्या 318 एवं 319 पर 20 मई को चुनाव के दिन हुए हंगामा और मारपीट की घटना को लेकर टाउन थाने में बड़ा तेलपा मोहल्ले के मनोज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर फर्जी मतदान करने का दबाव बनाया. उनके साथ पूर्व एमएलसी भोला राय एवं 50 से अधिक लोग मौजूद थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

17 मिनट ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

19 मिनट ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

2 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

8 घंटे ago