पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की ओर से प्रस्तावित प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. मेट्रो ट्रैक पर दुर्घटना की आशंका को रोकने के लिए पटना मेट्रो के ट्रेनों में प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगाये जायेंगे. यह उत्कृष्ट सुरक्षा उपकरण से लैस होंगे. दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो के एलिवेटेड स्टेशनों पर आधी ऊंचाई वाले, जबकि अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों पर पूरी ऊंचाई वाले पीएसडी लगेंगे. मेट्रो ट्रेनों में पीएसडी प्रणाली न केवल लागत प्रभावी होगी बल्कि मेट्रो स्टेशनों पर बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. ये उत्कृष्ट सुरक्षा उपकरण से लैस होगी. मेट्रो के एलिवेटेड स्टेशनों पर आधी ऊंचाई वाले पीएसडी होंगे, जबकि भूमिगत मेट्रो स्टेशनों पर पूरी ऊंचाई वाले पीएसडी होंगे.
प्लेटफॉर्म पर लगेंगे स्क्रीन डोर
मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म को ट्रैक से अलग करने के लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) का उपयोग किया जाता है. मेट्रो में पीएसडी दरवाजे तभी खुलते हैं, जब ट्रेन अपने निर्धारित स्थान पर रुकती है. पीएसडी का नियंत्रण प्लेटफॉर्म की पूरी लंबाई के साथ तारतम्य में होता है. ट्रेन में प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर दुर्घटनाओं को रोकने व ट्रैक पर सामान गिरने से रोकने में सहायक होंगे. इन स्क्रीन डोर में लगे उत्कृष्ट सुरक्षा उपकरण ट्रैक पर गिरने से रोकने के लिए फिजिकल बैरियर के रूप में कार्य करेंगे. डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि पीएसडी के उपयोग से प्लेटफॉर्म की चौड़ाई भी बढ़ जायेगी. इससे लोग ट्रैक पर गिरने के खतरे या आने वाली ट्रेन से टक्कर के जोखिम के बगैर पीएसडी गेट तक खड़े हो सकते हैं. पीएसडी सिस्टम के साथ ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने की गति को बढ़ाया जा सकता है.
प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) क्या है
प्लेटफॉर्म को ट्रैक से अलग करने के लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) का उपयोग किया जाता है. मेट्रो में पीएसडी दरवाजे तभी खुलते हैं, जब ट्रेन अपने निर्धारित स्थान पर रुकती है. पीएसडी का नियंत्रण प्लेटफॉर्म की पूरी लंबाई के साथ तारतम्य में होता है. वहीं, प्लेटफॉर्म पर मौजूद पीएसडी ट्रेन के दरवाजों के साथ काम करता है. ट्रेन में प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैक पर सामान गिरने से रोकने में सहायक होंगे. इन स्क्रीन डोर में प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट सुरक्षा उपकरण लगे होंगे, जो लोगों को ट्रैक पर गिरने से रोकने के लिए फिजिकल बैरियर/अवरोध के रूप में काम करेंगे. ये न केवल मेट्रो की सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होंगे, बल्कि मेट्रो में अधिक भीड़ के समय भीड़ नियंत्रण में भी प्रभावी साबित होंगे.
मेट्रो ट्रेन में प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर फायदे
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…