Bihar

बिहार: रील्स का ये कैसा शौक! ग्रेजुएशन की कॉपी जांच के दौरान वीडियो बनाकर बुरी फंसीं मैडम, थाना पहुंचा मामला

आज के समय में अधिकतर लोगों को एक लत लग गई है और यह लत किसी नशीले पदार्थ की नहीं बल्कि रील्स बनाने की है। हर दूसरा आदमी आज के समय में रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना चाहता है। यह सब सोशल मीडिया पर फेमस होने, लाइक्स पाने और ज्यादा से ज्यादा व्यू पाने के लिए किया जा रहा है। कोई थोड़े से व्यू और लाइक के लिए खतरनाक स्टंट करता है तो कोई हैरान करने वाला काम करता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे यह दावा किया जा रहा है कि पीपीयू एग्जाम की कॉपी जांचते वक्त का रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला टीचर स्कूल वाले बेंच पर बैठी हुई है और उसके सामने कई सारे आंसर शीट रखे हुए हैं। महिला ने एक आंसर शीट को खोला हुआ है और वह उसकी जांच कर रही है। महिला टीचर कॉपी को चेक करते हुए कैमरे की तरफ देखती हुई भी नजर आती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि, ‘पीपीयू एग्जाम का कॉपी जांचने का रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।’

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @BiharTeacherCan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इसपर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- मैडम जी भी कमाल करत हैं, अप्लोड करना जरूरी था। दूसरे यूजर ने लिखा- पेपर चेक कर रही है, आंसर तो पढ़ ही नहीं रही। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को सबसे पहले ऐसे बेहतरीन पेशे से बाहर करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैडम शायद पहली बार कॉपी जांचने गई होंगी इसी उत्साह में रील्स बनाई, ऐसा नहीं करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

12 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

12 घंटे ago