Bihar

मीसा के रोड शो मामले में RJD नेता पर केस; लौंडा नाच और हाथी-घोड़ों की निकली थी परेड

पाटलिपुत्र से लोकसभा के राजद प्रत्याशी मीसा भारती के 8 मई को हुए रोड शो और सभा को लेकर कार्यपालक अधिकारी सह दंडाधिकारी के आदेश पर मनेर थाने में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।मनेर के छितनावां से नगर परिषद तक रोड शो का आयोजन किया गया था। उसके बाद मनेर के एक मैरिज हॉल में सभा की गई।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने रोड शो एवं सभा का अनुमति लेने वाले राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराते हुए बताया कि रोड शो एवं सभा में हाथी घोड़े, लौंडा नाच के साथ-साथ डीजे बजाया जा रहा था, जिसकी अनुमति नहीं थी।

कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने आचार संहिता उल्लंघन मामले की जांच की। दोषी पाए जाने पर आयोजक दिलीप कुमार सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है।

लाउडस्पीकर बजाने पर एफआईआर

वहीं दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को राजद के जनसंपर्क अभियान में बिना अनुमति लाउडस्पीकर का प्रयोग किए जाने पर आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज कराया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी चन्द्रमा राम ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्यानंद सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान में बिना अनुमति लाउडस्पीकर का प्रयोग किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

6 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

8 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

8 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

19 घंटे ago