Samastipur

मुसरीघरारी में सब्जी व्यवसायी से लूट मामले में हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 14 मई को आधाी रात के बाद करीब दो बजे सब्जी मंडी जाने के दौरान सब्जी व्यवसायी से हुई लूट मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने लूट में शामिल तीन बदमाशों को हथियार व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

समस्तीपुर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 14 मई की की रात दो बजे मोहीउद्दीननगर के मकसूदनपुर वार्ड संख्या चार निवासी शिव कुमार सहनी सब्जी मंडी मुसरीघरारी जा रहा था। उसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। उसने एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। फिर दो बजे रात में सब्जी मंडी की ओर रवाना हुआ। जिस क्रम में बथुआ बुजुर्ग पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेरने के बाद 1750 रुपए व कीपैड मोबाइल लूट लिया।

इसकी सूचना पर एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर एएसपी संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशेष टीम बनायी गयी। टीम जांच के क्रम में गुप्त सूचना पर 15 मई को तीन बजे एनएच 322 पर पहुंची और बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद त्बाइक छोड़ उस पर सवार लोग भागने लगे। पीछा कर वैशाली जिला के जंदाहा थाना के हीरापुर के अंकित चौधरी एवं सरायरंजन थाना के भागवतपुर के प्रिंस कुमार को जवानों ने पकड़ा। जबकि एक भागने में सफल रहा।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार की। उनके पास से लूट के रुपए, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल भी मिली। फिर दोनों की निशानदेही पर फरार अभिषेक झा को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश शिवाजीनगर थाना के बोरज गांव का बताया गया है। एएसपी ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में तकनीकी शाखा के प्रभारी अजीत कुमार, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजूल अंसारी, प्रशिक्षु दारोगा सिकेंद्रर कुमार, शैलेंद्र कुमार, यदुवंश सिंह, एएसआई रिंकू कुमार आदि थे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago