Bihar

‘मन करता है तबे जेल जाते हैं, ऐसे नहीं जाते हैं;’ पैरोल पर निकले अनंत सिंह का मीडिया के सवालों का गजब जवाब

बिहार के मुंगेर सीट पर आगामी 13 में को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान होने वाला है। इससे पहले मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना के बेऊर जेल से 15 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया है। अपनी हाजिर जवाबी के लिए चर्चित अनंत सिंह का एक बयान फिर से सुर्खियों में है। मीडिया के सवालों का उन्होंने मजेदार जवाब दिया। अनंत सिंह ने कहा कि जो मन करता है वही करते हैं। जेल भी तभी जाते हैं जब मन करता है। ऐसे नहीं जाते हैं। राजनैतिक गलियारे खासकर एनडीए के विरोधियों के बीच चर्चा है कि अनंत सिंह को पैरोल देकर उनका राजनैतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि मुंगेर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह को मदद पहुंचाने के लिए अनंत सिंह को बाहर निकाला गया है। नीतीश कुमार भी इन दिनों खुले मंच से अनंत सिंह से पुराने संबंध की चर्चा करते हैं।

पिछले 5 मई को अनंत सिंह को बिहार के सबसे बड़े जेल बेऊर आदर्श कारा से रिहा किया गया। बाहुबली पूर्व विधायक को बीमारी और अपने परिवार में बंटवारा के नाम पर 15 दोनों का पैरोल बिहार के गृह विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया। अनंत सिंह इन दिनों खुलकर अपने क्षेत्र के लोगों से मिल रहे हैं और मीडिया को इंटरव्यू भी दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक समाचार चैनल के सवालों का बड़ा मजेदार जवाब दिया उन्होंने कहा कि हम वही करते हैं जो मन करता है। पत्रकार ने जब पूछा कि जेल में जाने का मन तो नहीं करता होगा। इस पर उन्होंने तपाक से जवाब दिया। अनंत सिंह ने कहा कि मेरा जेल भी जाने का मन करता है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि जेलो जाने का मने करता है त जाते हैं। ऐसे नहीं जाते हैं। मेरे मन में जो आएगा वह करेंगे। अनंत सिंह का यह बयान वायरल हो रहा।

दरअसल मोकामा के पूर्व विधायक और बहुबली नेता अनंत सिंह पटना सचिवालय थाना कांड संख्या 54/2015 में जेल में हैं और उन्हें 15 दिनों के पैरोल पर बाहर निकाला गया है। उनके घर से एक-47 घातक हथियार बरामद किया गया था जिसे लेकर IPC की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1 A), 26(2)/35 के अंतर्गत सचिवालय थाना में कांड दर्ज कराया गया। इस मामले में अनंत सिंह को दोषी पाते हुए निचली अदालत ने 10 वर्ष कठोर कारावास और 20,000 जुर्माना की सजा सुनाई थी। इस मामले में रेगुलर बेल के लिए उनकी और से पटना हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।

इसी केस के कारण अनंत सिंह मोकामा से चुनाव नहीं लड़ पाए तो उनकी पत्नी नीलम देवी को राजद ने मौका दिया। 2024 के फ्लोर टेस्ट में नीलम देवी नीतीश कुमार के पाले में आ गईं और इन दिनों मुंगेर में जेडीयू के उम्मीदवार ललन सिंह के लिए प्रचार भी कर रही हैं। अनंत सिंह ने भी दावा किया है कि मुंगेर में ललन सिंह को कोई टक्कर नहीं है। वह कम से कम चार लाख वोटो के अंतर से लोकसभा का चुनाव जीतेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इन दोनों अनंत सिंह की खुले तौर पर तारीफ कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

12 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

13 घंटे ago