Samastipur

समस्तीपुर: बिहार बोर्ड से इंटर पास छात्राएं कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए 15 मई तक करें आवेदन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बेटियों को पढ़ाई में कोई व्यवधान न हो, अभिभावक बेटियों की शिक्षा को भार न समझें। इसी सोच के साथ शुरू की गई कन्या उत्थान योजना। ताकि कन्याओं का उत्थान हो सके। योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित है। योजना का लाभ लेने के लिए इंटर पास छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

कन्या उत्थान के लिए सिर्फ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन है। जिले के करीब 18 हजार से अधिक छात्राओं को यह लाभ मिलेगा। आवेदन के साथ आवेदक को अपनी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक जो आधार से डीबीटी कराया गया हो, जाति, आय, निवास, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी संलग्न करना होगा।

आवेदन के पात्र वैसे आवेदक हैं, जिन्होंने 2024 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर आवेदन की जांच विभाग द्वारा की जायेगी। पात्र आवेदकों को 25 हजार रुपये की राशि सरकार द्वारा दी जायेगी। आवेदन भरने से पूर्व आवेदक को घोषणा करना होगा कि इंटर परिणाम जारी होने के समय वे अविवाहित थीं। साथ ही बिहार की निवासी हूं। अपना आधार संख्या स्वेच्छापूर्ण दे रही हूं। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

जिला चयन करने के साथ नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, इंटर में प्राप्त अंक के साथ वैवाहिक स्थिति और मोबाइल नंबर दर्ज करने पर ओटीपी सत्यापित होगा। मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति की इंटर प्रथम व द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं। उनके लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। योजना के तहत छात्राओं को आठ हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्हें भी घोषणा करनी होगी कि वे परिणाम जारी होने के समय अविवाहित थीं। साथ ही बिहार की निवासी हैं।

इससे इतर योजना का लाभ लेने के लिए जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। इसे प्राप्त करने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन के बाद भी चक्कर लगाना पड़ रहा है। अनुसूचित जाति/ जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग अंतर्गत सत्र 2022-23 व 2023-24 के तहत जिले में लंबित इंस्टिच्यूट का भौतिक सत्यापन का काम चल रहा है। साथ ही आवेदन के सत्यापन का भी काम चल रहा है। आवेदन व इंस्टिच्यूट के सत्यापन का काम 15 मई तक कर लेने का निर्देश है। सत्यापन पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की भी बातें कही गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago