Bihar

हम हेलीकॉप्टर में मुर्गा खाएं, दूसरे को क्या मतलब? तेजस्वी के सेलेब्रेशन पर JDU ने दिया करारा जवाब

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान में बुधवार तक दो सौ से ज्यादा रैलियां कर चुके हैं। इस दौरान वीआईपी के प्रमुख और खुद को सन ऑफ मल्लाह कहने वाले मुकेश सहनी भी तेजस्वी के साथ रहे। बुधवार को 205 रैली करने के उपलक्ष्य में दोनों ने नेताओं ने हेलीकॉप्टर में केक काटकर सेलेब्रेट किया। इस पर राजनतीति तेज हो गयी है। बीजेपी के जेडीयू की प्रतिक्रिया सामने आई है। लालू के लाल पर हमला बोलते हुए नीतीश सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि हम अपने हेलीकॉप्ट में मुर्गा खाएं, इससे दूसरों को क्या मतलब।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी दौरान मीडिया वालों ने उनसे तेजस्वी के हेलीकॉप्टर केक काटने वाला सवाल पूछ दिया। विजय चौधरी ने तेजस्वी के केक का जवाब मुर्गा से दिया। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर केक खा रहे हैं या केक काट रहे हैं तो इसमें दूसरे को क्या लेना है? हम अपने हेलीकॉप्टर में मुर्गा खाएं इससे दूसरे को क्या मतलब है? किसी दूसरे को कोई मतलब नहीं है। विजय चौधरी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए की जबरदस्त जीत होगी। जनता ने हमारे पक्ष में फैसला कर लिया है।

इससे पहले जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि तेजस्वी यादव जनता से कोसों दूर जा चुके हैं। उनके इस तरह के व्यवहार से जनता खुश नहीं है। जनता नीचे धरती पर रहती है और ये लोग आकाश से नीचे जनता को देखते हैं। यही फर्क है एनडीए और इंडी गठबंधन के नेताओं में। इसके साथ बीजेपी के नेता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि गठबंधन के ये दोनों युवराज ख्याली पुलाव पकाने में लगे हैं। दो सभा करने पर हेलीकॉप्टर में केक काटकर दिखा रहे हैं। इन्हें अपने देश के पीएम नरेंद्र मोदी से सीख लेना चाहिए जिन्होंने देश भर में इनसे डेढ़ गुना अधिक सभाओं में भाग लिया और रोड शो में जनता का आशीर्वाद लिया। अब आप लोग हेलीकॉप्टर में मछली खाइए या केक काटिए, वह दिन अब दूर नहीं जब जनता इनको रिजेक्ट करके सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर कर देगी।

दरअसल बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें मुकेश सहनी के साथ दो सौ सभाएं करने की खुशी में केक काटा और मुकेश सहनी ने कहा कि इससे विरोधियों को मिर्ची लगेगी। दोनों ने यह भी दावा किया कि अबकी बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago