Bihar

अब से थोड़ी ही देर में पटना पहुंचेंगे पीएम मोदी, नीतीश के साथ 2 KM लंबा रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज रोड शो करने जा रहे हैं। पटना में पहली बार किसी पीएम का रोड शो होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री थोड़ी देर में पटना पहुंचने वाले हैं।

उनका रोड शो शाम छ: बजे के बाद भट्टाचार्य मोड़ से शुरू होगा और एसपी वर्मा मार्ग, एग्जीबिशन रोड, भट्टाचार्य रोड, पीर मोहानी बुद्ध मूर्ति, कदमकुआं, बारी पथ और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन तक समाप्त होगा। पहले इसकी शुरुआत डाकबंगला से होनी थी, मगर आखिरी घंटों में सुरक्षा कारणों से रूट में बदलाव किया गया। यह रोड शो करीब दो किलोमीटर लंबा होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश के साथ गाड़ी पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करेंगे। पटना में जगह-जगह प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंच लगाए गए हैं। अलग-अलग झांकियां सजाई गई हैं। जगह-जगह फूल बरसाकर पीएम का स्वागत किया जाएगा। बीजेपी नेताओं का दावा है कि पीएम मोदी का पटना रोड शो ऐतिहासिक होगा। सुरक्षा कारणों से पटना के कई रूट दोपहर बाद बंद कर दिए गए हैं। एसपीजी और बिहार पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

19 मिनट ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

5 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

15 घंटे ago