Bihar

बिहार की दो छात्राओं के शव मथुरा में मिले, भक्ति के लिए हिमालय जाने की बात कहकर 3 लड़कियां घर से भागी थी

मुजफ्फरपुर के योगिया और बालूघाट से गायब हुईं तीन नाबालिग छात्राओं में से दो के शव यूपी के मथुरा में मिला है। एक और शव की पहचान नहीं हो पाई है। एएसपी नगर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सोमवार की सुबह छात्राओं के परिजनों को पुलिस मथुरा लेकर जाएगी। वहां पहुंचने के बाद ही स्पष्ट रूप से शव की पहचान होगी।

मथुरा रेल पुलिस द्वारा भेजी गई तस्वीर की पहचान के लिए रात में पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को नगर थाने पर बुलाया। योगियामठ की दोनों छात्राओं के परिजनों ने फोटो से उनकी पहचान कर ली। आठवीं की छात्रा की पहचान चेहरे से और नौवी की छात्रा की पहचान कपड़े से की गई है। वहीं, तीसरे शव को देखने के बाद बालूघाट इलाके की छात्रा के परिजनों ने उसे अपनी पुत्री का शव होने से इनकार कर दिया। कहा कि शव उम्रदराज महिला का है।

बता दें कि बीते 13 मई से गायब तीनों छात्राओं ने घर में पत्र छोड़ा था। पत्र में लिखा था कि बाबा ने बुलाया है। भक्ति के लिए हिमालय जा रहे हैं। किसी ने तलाश करने या वापस बुलाने की कोशिश की तो तीनों खुदकुशी कर लेंगी।

पत्र में छात्राओं ने लिखा था तीन माह बाद 13 अगस्त को तीनों बाबा से मिलकर खुद वापस आ जाएंगी। छात्राओं के परिजनों ने 14 मई को पुलिस को आवेदन दिया, पर नौ दिन बाद मामले की एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी ने संज्ञान लिया तब मामले को गंभीरता से लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

11 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

12 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

13 घंटे ago