Bihar

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- चुनाव बाद ईडी पूछेगी मोदी से अडानी पर सवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव के बाद ईडी नरेंद्र मोदी से अडानी को लेकर सवाल पूछेगी. राहुल गांधी बख्तियारपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि तेजस्वी बता रहे थे कि पीएम ने उन्हें जेल में डालने की बात कही है. राहुल ने बताया कि एक इंटरव्यू में मोदी जी ने कहा था कि बड़े-बड़े फैसले मैं नहीं लेता परमात्मा लेते हैं. ये ऐसा बचने के लिए कहते हैं. उन्होंने कहा कि ईडी उनसे अडाणी पर सवाल करेगी.

संविधान को कोई छू नहीं सकता

राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया में कोई शक्ति संविधान को छू भी नहीं सकती. आप ने किया भी तो इंडी गठबंधन आपको खड़ा मिलेगा. आप इसका कुछ नहीं कर पाएंगे. नरेंद्र मोदी जी ने अमीरों का करोड़ों रुपया माफ किया है. कांग्रेस गरीबों की लिस्ट बनाएगी. करोड़ों महिलाओं के नाम इस लिस्ट में होंगे. 5 जुलाई को इन करोड़ों महिलाओं के अकाउंट में हम 1 लाख रुपए डालेंगे. किसानों की आमदनी भी हम दोगुनी करने जा रहे हैं. उन्होंने करीब 18 मिनट का भाषण दिया.

एक युवा को नौकरी नहीं दी

उन्होंने कहा कि मोदी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए. आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दीं? आपने 2 करोड़ रोजगार की बात की थी आपने 1 युवा को नौकरी नहीं दी. नरेंद्र मोदी कुछ भी कहे 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है. यह संविधान का चुनाव है. बीजेपी वालों ने कहा है कि हम इस संविधान को फाड़ कर फेंक देंगे.

मोदी का भाषण भाषण नहीं सुनना चाहता

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की भाषा का स्तर इतना गिर चुका है कि कोई भी परिवार के लोग उनका भाषण नहीं सुनना चाहते. क्या बात करते हैं? मंदिर, मस्जिद, मछली, मटन, मुजरा ऐसी बातों का वो जिक्र करते हैं ये उनके लिए मुद्दा है. हम पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई की बात करते हैं. तेजस्वी ने बिहार में अपलोगों को रोजगार दिया. पूरे हिंदुस्तान में 30 लाख रोजगार है, वो देने का काम करेंगे. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बिहार आकर हमको गाली देते हैं. लालू जी को गाली देते हैं. राहुल गांधी को गाली देते हैं. उनके भाषण का स्तर इतना गिर गया है कि कोई भी परिवार के लोग उनका भाषण सुनना नहीं चाहता.

पालीगंज में होगी अगली जनसभा

पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती, पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अभिजीत और आरा में माले प्रत्याशी सुदामा सिंह चुनावी मैदान में हैं. सभा में राहुल गांधी के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के तमाम नेता मौजूद रहे. राहुल इसके बाद दोपहर 1:30 बजे पाटलिपुत्र के कृषि फर्म पालीगंज और 3 बजे आरा के जगदीशपुर में होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

5 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

13 घंटे ago