Bihar

बिहार: खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता सर्राफा कारोबारी को बनाया निशाना, 5 लाख का आभूषण लेकर फरार हो गये शातिर अपराधी

बिहार के मोतिहारी में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. शहर में क्राइम ब्रांच पुलिस बन कर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को चूना लगाया और आसानी से ठगी कर निकल गए. घटना शहर के मेन रोड बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप ओम साईं ज्वेलर्स की है.

दुकान के मालिक पारस प्रसाद स्वर्णकार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि दो व्यक्तियों ने अपने को क्राइम ब्रांच पुलिस बताया. अपना परिचय देते हुए स्वर्ण व्यवसायी पारस प्रसाद स्वर्णकर के गले से सोने का चैन, हीरा जड़ित लॉकेट, हाथों मे पहने हीरा और सोने की अंगूठी, साथ में बैग (पर्स) में रखा ग्राहकों का मरम्मती के लिए ले जा रहे स्वर्ण आभूषणों को देखने के नाम पर ठग लिया. इसकी अनुमानि मूल्य लगभग पांच लाख रुपये आंकी जा रही है.

मौके पर नगर थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है. स्वर्णकार को जब तक महसूस हुआ कि कोई व्यक्ति मुझको ठग रहा है तब तक दोनों ठग दुकान से निकल चुके थे, वहीं स्वर्णकार ने नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है. मामले की जानकारी मिलते ही सदर एएसपी शेखर चौधरी पहुंचे और इसकी जांच शुरू की. पुलिस ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर तहकीकात शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि ठगी का एक मामला सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है. दोनों ठगों ने अपने को क्राइम ब्रांच का पुलिस बताकर स्वर्णकार से ठगी की है. मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम लगाया गया है. मालूम हो कि हाल के दिनों में लगातार साइबर अपराधी भोली भाली जनता को सीधे टारगेट करके उनको बेवकूफ बना रहे हैं लेकिन जिस हिम्मत के साथ क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बनकर शातिरों ने सीसीटीवी की परवाह किये बिन ठगी की है, यह पुलिस के लिए भी चिंता का विषय है.

Avinash Roy

Recent Posts

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

3 घंटे ago

मजा लेने गई है, एंजॉय कर लौट आएगी; पुलिस की भाषा पर बवाल मचा तो DGP ने दी कड़ी चेतावनी

बिहार पुलिस पर संवेदनहीन भाषा बोलने पर सियासी बवाल मचा तो पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय…

3 घंटे ago

NEET छात्रा के गांव पहुंची CBI टीम, माता-पिता से पूछताछ; कल हॉस्टल पहुंच कर की थी छानबीन

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल कारखाना गेट के पास सूटकेस में रखे विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के पास कारखाना गेट पर शनिवार को शराब के साथ तीन…

8 घंटे ago

कोचिंग सेंटर पर लोकल थाना रखेगी नजर, इन नियमों का पालन जरूरी; NEET छात्रा मौत के बाद शिकंजा टाइट

पटना में नीट छात्रा की मौत और कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत…

9 घंटे ago