Bihar

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग, बुझाने गया तो फायर एक्सटिंग्विशर फटने से एक सिपाही की मौत

वलसाड से मुजफ्फरपुर आई श्रमिक एक्सप्रेस में सोमवार सुबह अग्निशमन यंत्र ब्लास्ट हो गया. इसमें एक आरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी श्रमिक एक्सप्रेस में हुई है. वहीं हादसे के वक्त ट्रेन में यात्री मौजूद नहीं थे, ट्रेन अपने समय से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच चुकी थी, इसी दौरान ट्रेन के एस8 बोगी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.

अग्निशमन यंत्र फटने से आरपीएफ जवान की मौत:

ट्रेन में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के जवान विनोद दास मौके पर पहुंचे और बोगी में लगे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश करने लगें. इसी दौरान अग्निशमन यंत्र फट गया और वह बुरी तरह जख्मी हो गए. उन्हे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी.

घटना के बाद आरपीएफ, जीआरपी, स्टेशन मास्टर अखिलेश सिंह, स्टेशन डायरेक्टर समेत अन्य रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी गई है.

शॉर्ट सर्किट से उठा धुंआ:

घटना को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि “जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर ट्रेन पहुंची थी और आरपीएफ जवान की वहां ड्यूटी थी. इसी दौरान जवान ने शॉर्ट सर्किट से धुंआ निकलते देखा, जिसे बुझाने की कोशिश में वो जुट गया. इसी दौरान अचानक अग्निशमन यंत्र में ब्लास्ट हो गया. उस घटना में जवान की मौत हो गई, उनके परिजन को जानकारी दी गई है.”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

13 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago