Bihar

मोटा-मोटा दिखता है, फर्जी पहलवान है: पप्पू यादव पर भड़के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारी तेज हो गई है। तमाम दल पांच सीटों पर जोरों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। धमदाहा खेल मैदान में राजद (RJD) के तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के चुनावी सभा में राजद के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव (Candrashekhar Yadav) ने पूर्णिया के निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव (Pappu Yadav) पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पप्पू यादव ने बिहार की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारा था। ऐसा करके उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोका था। उस चुनाव के दौरान पप्पू यादव ने कहा था कि अगर लालू के दोनों बेटे चुनाव जीत जाते हैं तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

चंद्रशेखर ने आगे कहा कि उस चुनाव में पप्पू की सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। मै खुद पप्पू का जमानत जब्त कराकर विधायक बना था। अब पूर्णिया की जनता पूछे पप्पू से कि राजनीति से संन्यास कब ले रहे हैं।

बीजेपी के हेलीकॉप्टर से घूमकर तेजस्वी को सीएम बनने से रोका- राजद नेता

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में पप्पू यादव ने बीजेपी के हेलीकॉप्टर से घूमकर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से रोका था। इसके अलावा, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि और बिना नाम लिए पप्पू यादव को कहा कि एक मोटा आदमी निर्दलीय प्रत्याशी पूर्णिया में घूम रहा है।

उहोने कहा कि जिसका शरीर मोटा है, उसमें कोई दम नहीं है। उन्होंने पप्पू की बातों में नहीं आकर इंडी गठबंधन के राजद प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago