Samastipur

ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल से मुंबई, हावड़ा, नई दिल्ली के लिए चलायी जाएगी समर स्पेशल ट्रेन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से हावड़ा, नई दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 04923 दरभंगा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 23 अप्रैल को दरभंगा से 20.30 बजे खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 20.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04925 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 24 अप्रैल को सहरसा से 07.00 बजे खुलकर मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 07.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04985 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल अनारक्षित स्पेशल 23 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से 17.00 बजे खुलकर मोतीपुर, मेहसी, चकिया, बापुधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 13.00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

कोयंबटूर व पूणे के लिए ट्रेन:

गाड़ी संख्या 06060 बरौनी-कोयंबटूर स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से 23.45 बजे खुलकर किउल, झाझा, जसीडीह के रास्ते सोमवार को 03.45 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05289 मुजफ्फरपुर-पूणे स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से 21.15 बजे खुलकर हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर के रास्ते सोमवार को 05.35 बजे पूणे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05290 पूणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल 29 अप्रैल से 01 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को पूणे से 06.30 बजे खुलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा के रास्ते मंगलवार को 15.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

बांद्रा व हावड़ा के लिए भी ट्रेन:

गाड़ी संख्या 09126 सहरसा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 26 अप्रैल को सहरसा से 18.00 बजे खुलकर खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते दूसरे दिन 08.30 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05560 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 27 अप्रैल को रक्सौल से 13.30 बजे खुलकर सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मुजफ्फरपुर के रास्ते अगले दिन 04.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05559 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 28 अप्रैल को हावड़ा से 23.30 बजे खुलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी के रास्ते अगले दिन 15.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

7 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

12 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

13 घंटे ago