Bihar

हिंदुस्तान को 2 तरह के शहीद नहीं चाहिए; राहुल गांधी ने भागलपुर में कहा-सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को उठाकर फेंक देंगे

राहुल गांधी ने बिहार में अपनी चुनावी जनसभा की शुरुआत भागलपुर से की है. शनिवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में उन्होंने भागलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने इस रैली के जरिए सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा. उनके साथ इस रैली में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वीआइपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए.

भागलपुर में राहुल गांधी की जनसभा..

राहुल गांधी ने कहा कि ये संविधान को बचाने का चुनाव है. आरएसएस और भाजपा संविधान खत्म करने की कोशिश कर रही है. आज हिंदुस्तान में 22 ऐसे लोग हैं जिनके पास उतना ही धन है जितना हिंदुस्तान के 70 करोड़ लोगों के पास है. नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान में 70 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनकी आमदनी 100 रुपए से कम हैं. अंबानी और अडानी का नाम लेकर पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने भागलपुर में निशाना साधा.

उद्योगपतियों का जिक्र कर पीएम मोदी पर साधा निशाना..

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा को 150 सीटों से ज्यादा नहीं मिलने वाला है. भाजपा के लोग जो भी दावा कर लें. उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन क्या करेगा वो बताता हूं. नरेंद्र मोदी ने 22-25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ किया. मतलब जितना हमने किसानों का माफ किया था, उसका 25 गुना उन्होंने 4-5 अमीर उद्योगपतियों का नरेंद्र मोदी ने माफ किया है. अब हमारे गठबंधन ने निर्णय लिया कि जितना पैसा अमीर उद्योगपतियों का माफ किया. उतना हम गरीबों का माफ करेंगे. हम आएंगे तो हिंदुस्तान के गरीब परिवारों का लिस्ट निकालेंगे. महालक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हर परिवार से एक महिला चुनी जाएगी. साल का एक लाख, महीना का 8500 रुपए उसके बैंक खाते में कांग्रेस पार्टी डालेगी.

रोजगार का मुद्दा उठाया, कांग्रेस सरकार के वादे बताए..

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान को बेरोजगारी का सेंटर बना दिया है. इंस्टाग्राम-फेसबुक पर घंटों बैठे रहते हैं. पहली नौकरी पक्की का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम अपरेंटिस का अधिकार देने जा रहे हैं. हिंदुस्तान के हर युवा को पहली नौकरी का अधिकार हमारी अगली सरकार देने जा रही है. ग्रेजुएट- डिप्लोमा होल्डर को को पहली नौकरी का अधिकार दिया जाएगा. ये अपरेंटिस पर रखे जाएंगे. अगर वो पहले साल अच्छा काम करेंगे तो उन्हें परमानेंट कर दिया जाएगा. करोड़ों युवाओं को ट्रेनिंग मिलेगी. साल का एक लाख रुपया उनके खाते में सरकार डालेगी. वहीं किसानों के कर्ज माफी का वादा भी राहुल गांधी ने किया.

अग्निवीर योजना को खत्म करेगी कांग्रेस सरकार-राहुल गांधी बोले..

नरेंद्र मोदी ने सेना के खिलाफ योजना अग्निवीर योजना लायी है. इसकी कोई जरूरत नहीं है. हमें दो तरह के शहीद नहीं चाहिए. हमारी सरकार आएगी तो इस योजना को बाहर फेंक देंगे. इन्होंने पांच तरह की जीएसटी बना दी है. हमारी सरकार आएगी तो जीएसटी को बदलेंगे, एक टैक्स होगा और कम से कम टैक्स होगा. राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आशा-आंगनबाड़ी की आमदनी दोगुना करेगी. मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 400 रुपए होगी. महागठबंधन के 5 उम्मीदवारों अजीत शर्मा, तारिक अनवर, बीमा भारती, जयप्रकाश यादव और मोहम्मद जावेद के समर्थन में वोट की अपील राहुल गांधी ने की.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

7 मिनट ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

2 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

2 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

6 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

9 घंटे ago