Bihar

भाजपा की B टीम बताने पर तेजस्वी यादव को पप्पू यादव ने दिया करारा जवाब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 में हॉट सीट बनी पूर्णिया में चुनावी तपिश चरम पर है। राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा की ‘बी’ टीम बताए जाने पर पप्पू यादव ने लालू प्रसाद के लाल के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, सीपीआई नेता डी राजा और कांग्रेस के टॉप लीडर राहुल गांधी का नाम लेकर पप्पू यादव ने तेजस्वी पर गलत बयानी का आरोप लगाया।

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय मैदान में हैं। उनके खिलाफ राजद ने बीमा भारती को उतारा है। पूर्णिया से चुनाव लड़ने की तैयारी करके पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन सीट बंटवारे में पूर्णिया राजद के खाते में दे दी गई। कांग्रेस के मना करने पर भी पप्पू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर गए।

पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि हम उनसे पूछना चाहते हैं कि बंगाल में कांग्रेस और ममता दीदी आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों गठबंधन में भी हैं तो, किनको किसकी बी टीम कहेंगे। इसी प्रकार से सीपीआई नेता डी राजा की पत्नी वायनाड में राहुल गांधी जी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है लेकिन, राहुल जी ने सीपीआई को बीजेपी की बी टीम कहा क्या? पप्पू यादव ने कहा कि पंजाब में भी यही सीन है। अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वहां भी राहुल गांधी ने कोई आपत्तिजनक बात कही है क्या?

पप्पू यादव ने फिर दोहराया कि वह पूर्णिया के बेटा हैं और हमेशा बेटा बनकर रहेंगे। पूर्णिया के बेटे को मिट्टी में मिलना संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके विरोधियों को सीमांचल, कोसी और पूर्णिया की मिट्टी जवाब देगी। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि कांग्रेस के नेता राजद के चुनाव प्रचार में नजर नहीं आ रहे। जवाब में पप्पू यादव ने कहा कि यह सवाल हम भी उनसे पूछना चाहते हैं।

शुक्रवार को पूर्णिया के जानकी नगर में राजद उम्मीदवार बीमा भारती के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में तेजस्वी यादव ने विरोधियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरा। नाम लिए बगैर उन्होंने पप्पू यादव को बीजेपी का बी टीम बताते हुए अपने समर्थकों को सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग भाजपा की टीम बी बनाकर मैदान में उतर गए हैं। ऐसे लोगों के झांसे में आप लोग नहीं आएंगे। इशारे में पप्पू को भाजपा का एजेंट भी बताया और कहा कि मेरे पास एक ऐसा वीडियो है जिसे दिखा दिया तो वह खुद शर्मसार हो जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago