Bihar

बहुत कर दिए..इतना बाल बच्चा पैदा करना चाहिए क्या? चुनावी सभा में नीतीश ने लालू-राबड़ी पर कसा तंज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार की एक जनसभा में अपने पुराने मित्र लालू प्रसाद पर जमकर तंज कसा। नीतीश अपने भाषण में लालू प्रसाद के परिवारवाद का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खुद हटे तो पत्नी को चीफ मिनस्टर बना दिया। फिर दोनों बेटा को लाए और दो बेटी को भी ले आए। फिर उन्होंने कहा-‘पैदा तो बहुत कर दिए थे.. इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को.. बाल बच्चा.. लेकिन उतना किया.. उसी में दो बेटा और दो बेटी को लगा दिया…’

तेजस्वी पर भी जमकर साधा निशाना

नीतीश कुमार शनिवार को कटिहार के डडखोड़ा प्रखंड के डुमरिया में एनडीए के जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में उनहोंने इशारे-इशारे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जम कर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा-बिहार में पहले जंगलराज कायम था। फिर जब हम तो हमारे तृत्व में बिहार में विकास हुआ शिक्षा हो या सड़क ,अस्पताल हो या आवास सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है।

लालू-राबड़ी के शासन को बताया जंगल राज

नीतीश कुमार ने लालू राबड़ी के पंद्रह साल के शासन काल की तुलना जंगल राज से की। उन्होंने लालू-राबड़ी के शासन को जंगल राज की संज्ञा दी। वहीं उन्होंने कहा कि लालू राबड़ी को इतना बच्चा पैदा करना चाहिए? कोई इतना बच्चा पैदा करता है क्या?

नीतीश कुमार ने कहा कि अपने बेटा बेटी को टिकट देते हैं। उन्होंने आरडेजी पर मुस्लिमों से छल करने का आरोप लगाया। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने समाज के हर तबके के विकास के लिया काम किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

4 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

23 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

23 घंटे ago