Bihar

‘हमारी सरकार बनी तो जेल में होंगे PM मोदी’, मीसा भारती के बयान पर भड़की बीजेपी

लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में आने पर एक बार फिर यह हॉट सीट बन गई है. एनडीए से यहां भाजपा के सांसद रामकृपाल यादव फिर से चुनावी मैदान में हैं तो मीसा भारती भी लगातार जनसंपर्क अभियान में लगी हुई हैं. इसी क्रम में मनेर में एक चुनावी सभा में मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान दे दिया है.

मनेर में इंडी गठबंधन की प्रत्याशी सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने कहा था कि हम पर लोग पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, अगर जनता ने इंडी गठबंधन की सरकार देश में बनाने का मौका दिया तो प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के नेता जेल के अंदर होंगे. अब मीसा भारती के इस विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है और इसपर बीजेपी लालू परिवार पर हमलावर हो गई है. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और रामकृपाल यादव ने लालू परिवार पर वार किया है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, जो लोग डरे सहमे हैं, उनकी आवाज निकल रही है. यही लोग हैं जो चपरासी क्वार्टर में रहते थे आज महलों में रहते हैं. एक-एक चीज का हिसाब देना होगा और कौन जेल में होगा और कौन बेल में है और किनका भविष्य क्या होगा यह चुनाव के बाद पता चलेगा. सरकारी क्वार्टर से मॉल और फार्म हाउस में कैसे पहुंच गए, इसका हिसाब देना होगा. वहीं, तेजस्वी यादव पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का समय पर मुख्यमंत्री जांच कराएंगे और जो गलत होगा वे बख्शे नहीं जाएंगे. पीएचडी विभाग में हमने 1100 टेंडर को रद्द किया है सब की जांच भी कराई जाएगी.

वहीं, राजद की पाटलिपुत्र प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी मीसा भारती के पीएम को जेल भेजने के बयान पर एनडीए के पाटलिपुत्र प्रत्याशी राम कृपाल यादव ने चैलेंज किया है. उन्होंने कहा कि पहले तो जेल पहुंचने वाले लोग अपनी खैरियत कर लें और अपने आप को बचा लें. सांसद राम कृपाल यादव ने कहा है कि हम चुनौती देते हैं कि हम तो 40 वर्षों से राजनीतिक जीवन में हैं. 6 बार सांसद, दो बार विधानसभा सदस्य रह चुका हूं, लेकिन कोई मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जेल पहुंचा के दिखाए.

रामकृपाल यादव ने कहा, हमारे एफिडेविट के बाद कोई संपत्ति नहीं है. इन संपत्ति की जांच कर कर देख लें कि हमारे पास दिल्ली में फॉर्म हाउस नहीं हैं. बड़े-बड़े मकान नहीं हैं और यह भी देख लें कि कौन जेल जाने से बचने के लिए बेल लेने के जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी जी तो आसमान हैं, उन पर जो थूकेगा उसके ऊपर खुद थूक पड़ेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

8 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

9 घंटे ago