Bihar

‘बक्सर में मैं ही रहूंगा, अभी तो नामांकन बाकी है’- टिकट कटने के बाद गरजे अश्विनी चौबे- चुनाव बाद किसको नंगा करने की कही बात

बिहार के बक्सर सीट से लोकसभा चुनाव की लड़ाई दिलचस्प होती दिख रही है. भले ही पार्टी ने केंद्रीय मंत्री और बक्सर से बीजेपी के वर्तमान सांसद अश्विनी चौबे को इस बार टिकट नहीं दिया है लेकिन उन्होंने अपने बयान से बड़ा संकेत दिया है. बक्सर के सांसद अश्विनी चौबै ने कहा है कि बक्सर में मैं ही रहूंगा.

चौबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि अभी नामांकन बाकी है. बहुत कुछ होने वाला है. किसने क्या समझा, नहीं समझा, मुझे पता नहीं, लेकिन हां कुछ षडयंत्रकारी थे जो चुनाव के बाद नंगे होंगे. चौबे ने इसके बाद कहा कि जो भी होगा मंगलमय होगा. अश्विनी चौबे ने ये बातें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

मालूम हो कि बीजेपी ने इस बार अश्विनी चौबे का टिकट काट दिया है और इस सीट से गोपालगंज जिला के रहने वाले मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है. दूसरी तरफ महागठबंधन की बात करें तो महागठबंधन में ये सीट राजद के खाते में गई है. राजद ने इस सीट से बिहार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. बक्सर सीट से ही आनंद मिश्रा भी मैदान में हैं जिन्होंने आईपीएस की नौकरी छोड़ कम उम्र में ही राजनीति में कदम रखा है.

अश्विनी चौबे की नाराजगी की खबरें उनके टिकट कटने के बाद से ही सामने आने लगी थीं. अश्विनी चौबे बिहार की बक्सर सीट से दो बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं. इस बार भी उनको उम्मीद थी कि पार्टी उनको मौका देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पार्टी ने पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी जो कि गोपालगंज जिला के रहने वाले हैं को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

3 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

9 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

10 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

11 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

11 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

11 घंटे ago