Bihar

बिहार: दूल्हे की शक्ल देख दुल्हन का शादी से इनकार, रुपये वापस मांगने पर बवाल

बिहार के पटना में एक मंडप से दूल्हा और बारात इसलिए वापस लौट गयी कि दुल्हन ने दूल्हे की सूरत देखते ही शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन के इनकार करते ही बाराती और घराती पक्ष के लोगों के बीच बवाल हो गया.

दुल्हन का कहना था कि जो शादी करने आया है, उस लड़के से उसकी शादी तय नहीं हुई थी. उसकी शादी किसी और से होने जा रही है. वर पक्ष ने पूर्व में जिस लड़के को दिखाया था ये लड़का वो नहीं है. दूल्हे की शक्ल उस लड़के से नहीं मिलती है, जिसे उसे पहले दिखाया गया था. यह मामला पटना जिले के फतुहा का है.

लड़की वालों ने मांगी उपहार की रकम

लड़की के इस दावे के बाद लड़कीवालों ने भी दूल्हे का सेहरा हटा कर उसका चेहरा देखा और हैरान रह गये. लड़कीवालों ने शादी से इनकार करते हुए लड़के वालों से उपहार में दिए एक लाख रुपये लौटाने की बात कही. इसके बाद भारी बवाल मच गया. वर पक्ष के लोग आग बबूला हो गए. पीड़ित लड़की का कहना है कि उसे उस घर में शादी नहीं करनी है, उसके रुपये लौटाए जाएं. इसके बाद वहां हालात मारपीट के पैदा हो गये. दुल्हन के मना करने पर वर पक्ष वाले मारपीट पर उतारू हो गए. दूल्हेवालों ने दबंगई दिखाते हुए लड़कीवालों को विवाह भवन परिसर से भगा दिया.

पुलिस कर रही जांच, अब तक गिरफ्तारी नहीं

दुल्हन के परिवार वालों ने फतुहा पुलिस थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है. लड़की का परिवार दीदारगंज थाना इलाके के गुलमगु हिया बाग का रहनेवाला है. उनका आरोप है कि अपनी बेटी की शादी फतुहा थाना इलाके के नोहटा निवासी झिम्मी यादव के बेटे राहुल के साथ तय की हुई. इस दौरान शादी के कारण उपहार स्वरूप एक लाख के गिफ्ट भी वर पक्ष को दिए गए थे. जब कन्या पक्ष वाले लड़के को देखने गए तो वर पक्ष ने होनेवाले दूल्हे राहुल के दूसरे भाई को दिखाकर उसके साथ शादी करने का दबाव बनाया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले को बातचीत से सुलझाने की भी कोशिश की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

9 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

10 घंटे ago