Bihar

बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

BPSC Recruitment 2024 : बिहार लोक सेवा आयोग ने एक और भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बीपीएससी की ओर से जारी लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, सहायक संग्रहालयाध्यक्ष/शोध व प्रकाशन पदाधिकारी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 मार्च 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का परिणाम 24 मई 2023 को प्रकाशित किया गया था जिसमें कुल 32 उम्मीदवार सफल हुए थे। इन अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी कर दिया था लेकिन पटना हाईकोर्ट के एक आदेश के चलते साक्षात्कार कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

आयोग ने 5 सितंबर 2023 को उपलब्ध कराई गई संशोधित कोटिवार रिक्तियों के अनुसार अनुसूचित जनजाति एवं पिछडे़ वर्गों की महिला कोटि की एक-एक रिक्ति के विरुद्ध आयोग ने फिर से आवेदन आमंत्रित किए थे। नए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 4 फरवरी 2024 को की गई थी जिसमें कुल 3 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

आयोग ने कहा कि उक्त दो अलग-अलग तिथियों में आयोजित परीक्षाओं के दो पत्रों पेपर-I और पेपर-II के प्राप्तांकों के योग के अनुसार संशोधित समेकित संयुक्त मेधा सूची एवं आरक्षण कोटिवार मेधा सूची तैयार की गई है। संशोधित रिक्ति के अनुसार, अनारक्षित (01) कोटि की रिक्ति 06 के स्थान पर 05 (महिला के लिए शून्य) हो जाने, अनुसूचित जाति की रिक्तियों में संशोधन के बाद अनारक्षित कोटि से सफल 15 में से 2 उम्मीदवारों, अनुसूचित जनजाति के 3 में से अंतिम उम्मीदार और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 2 उम्मीदवारों यानी कुल 05 उम्मीदवारों का परीक्षाफल रद्द किया जा रहा है।

कुछ अभ्यर्थियों का रिजल्ट रद्द किए जाने के बाद अब साक्षात्कार के लिए सफल कुल 32 उम्मीदवरों का संशोधित परीक्षाफल मेधा सूची के अनुसार जारी किया जा रहा है। बीपीएसी की इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट या यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर चेक कर सकते हैं।

आयोग ने कहा है कि उक्त विज्ञान के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि बीपीएससी की भर्तियों व रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट सूचना के लि आयोग की वेबसाइट देखते रहें।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

2 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

7 घंटे ago