जिस पर आबरू की हिफाजत का जिम्मा था, उसने ही बेआबरू कर दिया। दहेज में 10 धुर जमीन नहीं मिलने पर पति ने पत्नी की निजी तस्वीर, फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया। यह आरोप समस्तीपुर की एक विवाहिता ने अपने पति पर लगाया है। वह पांच माह की गर्भवती है। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाने पर अपने दो भाइयों के साथ रोती-बिलखती पहुंची थी। दारोगा विजय लक्ष्मी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसने पति सहित ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।
पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता ने बताया कि उसका मायका समस्तीपुर में है। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजफ्फरपुर के आमगोला निवासी रेलवे में कार्यरत लोको पायलट के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने उपहार में 13 लाख रुपये और 10 भर सोना दिया था। उस समय उनके पिता ने 10 धुर जमीन देने की बात स्वीकारी थी। लेकिन जमीन लेने के लिए ससुराल वाले बेताब हो गए। जमीन रजिस्ट्री कराने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
ससुराल गई तो ससुर ने दरवाजे से लौटा दिया
पीड़िता ने बताया कि दो महीने पहले घर में विवाद हुआ था। समझौते के बाद मायके पक्ष के लोगों को कहा गया था कि उसे लेकर जाएं। माहौल शांत हो जाने पर वापस भेज दीजिएगा। महिला शुक्रवार को ससुराल पहुंची तो ससुर ने दरवाजे से ही उसे लौटा दिया। उसने अपने पति और उसके परिवार वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए।
इस मामले में काजी मोहम्मदपुर थाना के थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि छानबीन की जाएगी। जिन पर महिला ने आरोप लगाया है उन्हें बुलाकर पूछताछ की जाएगी। दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद पीड़िता लौट गई।
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…