Bihar

बिहार: पटना जंक्शन में टीटीई पर जानलेवा हमला, टिकट मांगने पर यात्री ने चेहरे पर चाकू मारा

पटना जंक्शन पर एक बेटिकट यात्री ने चेकिंग के दौरान टीटीई पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शुक्रवार को हुई। टिकट दिखाने की मांग करने पर यात्री ने चाकू से टीटीई के चेहरे पर वार कर दिया।

इस घटना में टीटीई देवेश कुमार को गंभीर चोट आई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। उनके चेहरे पर 12 टांके लगे हैं। हमला करने वाला बेटिकट यात्री मौके से फरार हो गया। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जंक्शन पर शुक्रवार को जब पटना-इंदौर ट्रेन आई तो टीटीई देवेश कुमार टिकट चेकिंग करने लगे। उन्होंने ट्रेन से उतरे एक यात्री से टिकट दिखाने को कहा। बताया जा रहा है कि बेटिकट यात्री ने बगल में बैठे फल वाले का चाकू उठाया और टीटीई के चेहरे पर वार कर दिया। जख्मी होकर टीटीई प्लेटफॉर्म पर गिर गए। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले आरोपी यात्री फरार हो गया।

इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। हमले में घायल हुए टीटीई को तुरंत रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया। रेलवे पुलिस ने अज्ञात यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

1 घंटा ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

2 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

5 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

5 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago