Bihar

बिहार में सस्ता होगा बिजली बिल, विद्यूत दरों में होगी इतने फीसदी की कमी; नीतीश सरकार का एलान

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में बिजली की दर 2 फीसदी कम करने की घोषणा की गई है। विद्युत विनियामक आयोग ने साल 2024-25 के लिए नई दरों का शुक्रवार को ऐलान किया। सभी श्रेणी की बिजली दरों में दो फीसदी की कमी हुई है। यानी कि पहले के मुकाबले अब बिजली बिल कम आएगा। हालांकि, बिजली कंपनियों ने इस साल बिजली दरों में 3.03 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था।

नई बिजली दरें राज्य में एक अप्रैल 2024 से लागू होंगी। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कंपनी की ओर से सौंपी गई याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली। इसके बाद आयोग ने शुक्रवार को नई दरों की घोषणा की। बिजली कंपनी ने नवंबर 2023 में ही बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को सौंपा था। कंपनी की याचिका पर कई शहरों में जनसुनवाई की गई।

पटना में विनियामक आयोग के कार्यालय में भी आम लोगों से राय ली गई। लोगों ने लिखित सुझाव भी दिए। लोगों से मिले सुझावों और कंपनी की ओर से दिए गए तथ्यों के आधार पर आयोग ने बिजली दरों में दो फीसदी कमी का फैसला लिया है। पहली बार बिजली कंपनी मुनाफे में आई है। साथ ही कंपनी ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नुकसान भी कम नहीं किया है।

बिहार में फ्री बिजली नहीं मिलेगी

पिछले दिनों विधानसभा में बिहार के अंदर मुफ्त बिजली देने की मांग विपक्ष ने उठाई। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में पहले से बहुत सस्ती दरों पर बिजली मुहैया कराई जा रही है। ऐसे में फ्री बिजली देने का सवाल ही नहीं उठता है। आसपास के अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार में बिजली बिल कम आ रहा है। कुछ राज्य मुफ्त बिजली दे रहे हैं, उनका काम वे ही जानें। सीएम नीतीश ने कहा कि बिजली उत्पादन और वितरण में सरकार का बहुत पैसा खर्च होता है, ऐसे में ग्राहकों से एक छोटी राशि लेना जरूरी है ताकि सुरक्षा का भाव बना रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

5 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

18 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

20 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

20 घंटे ago